Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कपास तुलाई में पकड़ाई बाप-बेटे की करतूत

तौल कांटे को रिमोट से करते थे संचालित

15 नवंबर 2024, इंदौर: कपास तुलाई में पकड़ाई बाप-बेटे की करतूत – किसानों से धोखाधड़ी करने के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। धोखेबाज़ धोखा देने के लिए नए तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं। गत दिनों ऐसा ही एक मामला खरगोन जिले की झिरन्या तहसील के ग्राम शिवना का सामने आया है, जहाँ खंडवा जिले के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम बिलनखेड़ा से कपास खरीदी करने आए बाप-बेटे याकूब और सलमान द्वारा कपास तुलाई में की जा रही धोखाधड़ी की करतूत किसान की सजगता से  पकड़ी गई। दोनों धोखेबाज़ इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को रिमोट से संचालित करते थे, जिससे किसान का प्रति धारण 8 -10  किलो कपास नुकसान होता था।

इस घटनाक्रम के बारे में ग्राम शिवना के पंचायत प्रतिनिधि और किसान श्री रवींद्र सिंह गौड़ ने कृषक जगत को बताया कि शिवना के किसान श्री शोभाराम यादव के यहाँ ग्राम बिलनखेड़ा जिला खंडवा से कपास खरीदी करने बाप-बेटे याकूब और सलमान आए थे। उन्होंने कहा मंडी भाव से कपास  खरीदेंगे। यह पिछले 3 -4 वर्षों से किसानों के घर जाकर कपास की खरीदी कर रहे हैं। लेकिन जब यादव परिवार के ही एक सदस्य श्री  दिनेश यादव के यहाँ 4 रोज पहले इनके द्वारा तौला गया कपास वजन में करीब दो क्विंटल से अधिक कम निकला तो शंका हुई।अगली बार  खरीदी करने आने पर सावधानी रखी गई। श्री दिनेश यादव ने मुझे बुलाया। हमने देखा कि तुलाई के समय सलमान बार-बार पैंट के जेब पर दबाव डाल रहा था।  सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी जेब से छोटा सा रिमोट मिला ,जिससे वह वजन को कम कर देता था। कपास की एक धारण में रिमोट से किसान को करीब 8 -10 किलो का धोखा दिया जा रहा था। मंडी की टीम,  और पुलिस की मौजूदगी में दोनों बाप -बेटे को पृथक -पृथक और एक साथ तौल कांटे पर चढ़ा कर प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया तो वजन सिंगल में  8 किलो और डबल में 17 किलो का अंतर आया। ऐसे ये दोनों तौल की हर धारण में गड़बड़ी करते थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नीचे देखें खबर से संबंधित वीडियो

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दोनों आरोपियों के खिलाफ नाप तौल विभाग द्वारा पंचनामा बनाया गया,लेकिन मंडी के बाहर का मामला होने से मंडी ने कार्रवाई करने में असमर्थता जताई  , वहीं थाने पर भी एफआईआर नहीं लिखी गई, इसलिए गिरफ्तारी भी नहीं हुई । इस बारे में  एसडीएम और टीआई का कहना था कि ऐसे मामले के लिए पहले धारा 264 का प्रावधान था, लेकिन नया कानून बीएनएस बनने के बाद अब ऐसे मामले में नापतौल विभाग ही कोर्ट में चालान पेश करेगा। उसके बाद कोर्ट से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  शिवना के उन्नत किसान श्री शंकर सिंह राठौर ने किसानों से ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अपनी उपज मंडी में या अधिकृत व्यापारी को ही देने की अपील की है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com