Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना से विदिशा के 1849 किसानों को मिलेगा लाभ

16 जनवरी 2026, भोपाल: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना से विदिशा के 1849 किसानों को मिलेगा लाभ – प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के तहत विदिशा जिले को योजना अंतर्गत कुल 1849 कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना का उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराकर खेती की लागत को कम करना तथा स्वच्छ, टिकाऊ और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत को बढ़ावा देना है।

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अमन वीर सिंह बैस द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री के.एस. खपड़िया ने बताया कि योजना के माध्यम से किसानों को सौर पंप एवं अन्य सौर उपकरणों का लाभ दिया जा रहा है। इससे न केवल सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है, बल्कि किसानों की विद्युत पर निर्भरता भी कम हो रही है।

योजनाबद्ध तरीके से हुआ क्रियान्वयन
जिले में संबंधित विभागों द्वारा आवेदन प्रक्रिया, सत्यापन एवं सोलर पंप स्थापना का कार्य योजनाबद्ध एवं समयबद्ध रूप से किया गया। अधिकारियों और मैदानी अमले की सक्रिय भूमिका के चलते योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ, जिससे बड़ी संख्या में पात्र किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अनुदान और ऋण की व्यवस्था

योजना के अंतर्गत कृषकों को कुल लागत का लगभग 10 प्रतिशत अंशदान देना होता है, जबकि 30 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है। शेष 60 प्रतिशत राशि कृषक ऋण के रूप में उपलब्ध कराई जाती है, जिसकी अदायगी की गारंटी राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। कृषक ऋण उपलब्ध कराने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को नोडल बैंक के रूप में चयनित किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

पंप स्थापना से पहले ये प्रक्रियाएं अनिवार्य

योजना अंतर्गत सोलर पंप स्थापना का कार्य चयनित वेंडर द्वारा शुरू करने से पहले ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए तीन गतिविधियां अनिवार्य की गई हैं-

1. कुसुम-बी योजना के राज्य पोर्टल पर AIF का ऑनलाइन आवेदन,

2. कृषक का खाता नोडल बैंक में होना,

3. डिजिटल लेंडिंग प्रणाली के माध्यम से बैंक द्वारा ऋण स्वीकृति।

4. मार्च 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

जिले को प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति मार्च 2026 तक की जानी है। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत सोलर पंप स्थापना के लक्ष्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में विशेष शिविर आयोजित कर अभियान मोड में योजना के क्रियान्वयन पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

जानकारी एवं सहायता के लिए संपर्क

योजना के ऋण संबंधी औपचारिकताओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक श्री रमाशंकर (मो. 9644009792) को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कुसुम-बी योजना से संबंधित जानकारी के लिए अधीक्षण अभियंता श्रीमती वंदना चटर्जी (9425020851) एवं सहायक अभियंता श्री कमलेश गहलोत (9179185394) से संपर्क किया जा सकता है। पोर्टल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु बिजनेस एनालिस्ट श्री अमित शुक्ला (7024080793) से संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना विदिशा जिले में किसानों को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture