Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 55 हजार मीट्रिक टन की खरीद

16 नवंबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 55 हजार मीट्रिक टन की खरीद – छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के भाठागांव बी धान खरीदी केंद्र से इस अभियान की शुरुआत की। इस साल धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। पहले दिन प्रदेशभर में 14567 किसानों ने लगभग 55 हजार मीट्रिक टन धान बेचा।

160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

राज्य सरकार ने इस साल 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है। खाद्य विभाग के अनुसार, इस सीजन में 27.68 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.42 लाख नए किसान शामिल हैं। पहले दिन 24,748 टोकन जारी किए गए थे।

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी अभियान को किसानों के लिए राज्य सरकार की प्रमुख पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिरता और प्रदेश के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

धान खरीदी के पहले दिन किसानों में उत्साह देखने को मिला, और राज्य के विभिन्न जिलों में धान की बिक्री की प्रक्रिया सुचारू रूप से चली।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com