राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: लखपति दीदी I धान फसल I खेती में सूर्य प्रभाव I किसान सम्मान निधि योजना

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.खेती में सूर्य के प्रभाव का ज्योतिषीय महत्व

Advertisement
Advertisement

सूर्य ब्रह्मांड की आत्मा है सूर्य के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती ,सूर्य ऊर्जा का अजेय स्त्रोत्र है, सूर्य से ही सारे ग्रह प्रकाशित होते हैं, इसलिए ही सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है सूर्य का आम आदमी के जीवन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रुप से प्रभाव पड़ता है प्रकृति एवम खेती भी इससे अछूती नहीं है I पूरी खबर पढ़े….

2.नई सरकार के गठन के 115 दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Advertisement8
Advertisement

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नई सरकार के गठन के 115 दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। नई दिल्‍ली में श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को महाराष्‍ट्र के जलगांव में एक कार्यक्रम में इन महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। करीब एक लाख दीदी इस समारोह में शामिल होंगी। उन्‍होंने बताया कि इसके अलावा देशभर में विभिन्‍न कार्यक्रमों में प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.शंभू बॉर्डर विवाद: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा विशेषज्ञ समिति, किसानों की समस्याओं का होगा स्थायी समाधान

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह जल्द ही किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने के लिए एक बहु-सदस्यीय समिति का गठन करेगा। जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की बेंच ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की है, जहां समिति की संरचना और कार्यक्षेत्र पर आगे के आदेश पारित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….

4.खरगोन के श्री पाटीदार को कृषक फेलो सम्मान

खरगोन के प्रगतिशील कृषक और निमाड़ फ्रेश एफपीओ के संचालक श्री बालकृष्ण पाटीदार को राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय, ग्वालियर द्वारा अपने स्थापना दिवस (20 अगस्त) पर ‘कृषक फेलो सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया। श्री पाटीदार ने इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कृषक जगत को बताया कि यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं , बल्कि मेरे जिले के हर किसान का है। इसके पूर्व खरगोन जिले के ग्राम बीजापुर के उन्नत किसान श्री मोहन सिंह सिसोदिया को  2018 में  कृषक फेलो सम्मान दिया गया था। पूरी खबर पढ़े….

5.छत्तीसगढ़ के सुकमा में धान की फसल पर पत्ती मोड़क कीट का हमला, कृषि वैज्ञानिकों ने दिए प्रभावी उपचार के सुझाव

Advertisement8
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट (जिसे चितरी या सोरटी भी कहा जाता है) का प्रकोप देखा गया है, जिससे किसानों में चिंता बढ़ गई है। इस कीट की इल्ली अवस्था फसल को नुकसान पहुंचाती है इस कीट की इल्ली अपने लार द्वारा पत्ती की नोंक को या पत्तियों के दोनों सिरो को चिपका लेती है इस तरह इल्ली इसके अंदर रहकर पत्तियों के हरे भाग (क्लोरोफिल) को खुरच खुरच कर खा जाती है जिसके कारण पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देती है I पूरी खबर पढ़े….

6.प्रदेश और देश को नंबर वन बनाने का संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश और देश को नंबर वन बनाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट 3.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर अगले 5 वर्षों में 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। श्योपुर जिले के कराहल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 30 लाख संग्राहकों के खातों में 115 करोड़ रुपये की बोनस राशि अंतरित की। पूरी खबर पढ़े….

7.कृषि सांख्यिकी में सुधार के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन: केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग पर जोर

कृषि मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें कृषि सांख्यिकी में सुधार के उद्देश्य से नवीनतम पहलों पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी ने की, जिसमें राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कृषि सांख्यिकी की सटीकता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बढ़ाना है, जो नीति निर्माण, व्यापार निर्णयों और कृषि योजना बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पूरी खबर पढ़े….

8.कृषि को उद्योग का दर्जा !

भारत एक कृषि प्रधान देश है, यह कहते और सुनते हुए हम थकते नहीं हैं। जब भी कृषि की बात निकलती है, सभी “अन्नदाताओं” किसानों के प्रति श्रद्धा का भाव तो रखते हैं लेकिन जब कृषि की उपज की कीमतों पर चर्चा होती है तो बात न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आकर टिक जाती है। भारत में सकल घरेलु उत्पाद का करीब 17.7 प्रतिशत कृषि का हिस्सा है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की रिपोर्ट के अनुसार भारत के 10 करोड़ से अधिक परिवार कृषि पर निर्भर हैं। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल अंचल बनेगा निवेश का हॉटस्पॉट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को निवेश के लिए प्रदेश का सबसे आकर्षक क्षेत्र बताते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। ग्वालियर की भौगोलिक स्थिति, दिल्ली के नजदीक होने और उत्कृष्ट परिवहन सेवाओं के कारण यह निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनता जा रहा है। 28 अगस्त को ग्वालियर में आयोजित होने जा रही “रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव” से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश प्राप्त होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़े….

10.मध्यप्रदेश: ई-केवाईसी से मिलेगा किसान सम्मान निधि का फायदा, जल्द करवाएं ई-केवाईसी और उठाएं योजनाओं का लाभ

मध्यप्रदेश में राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए “राजस्व महाभियान” के तहत बड़ा अभियान चल रहा है। इस अभियान के दो मुख्य कार्य हैं – ई-केवाईसी और नक्शों की तरमीम। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि ई-केवाईसी के जरिए किसान भाइयों-बहनों को किसान सम्मान निधि का लाभ समय पर मिलेगा। इसके लिए जिले में विभिन्न शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पंचायत के सचिव, पटवारी, और नागरिक सुविधा केंद्र के ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। साथ ही, पोस्ट ऑफिस की टीम भी आधार को मोबाइल से लिंक करने में मदद करेगी। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement