राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नई सरकार के गठन के 115 दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

23 अगस्त 2024, नई दिल्ली: नई सरकार के गठन के 115 दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान – कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नई सरकार के गठन के 115 दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। नई दिल्‍ली में श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को महाराष्‍ट्र के जलगांव में एक कार्यक्रम में इन महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। करीब एक लाख दीदी इस समारोह में शामिल होंगी। उन्‍होंने बताया कि इसके अलावा देशभर में विभिन्‍न कार्यक्रमों में प्रमाण पत्र सौंपे जाएंगे। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर 2.5 हजार करोड़ रूपए का कोष स्‍वयं सहायता समूहों को जारी करेंगे। इस धनराशि से 4 लाख स्‍वयं सहायता समूहों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री 5000 करोड़ रूपए का ऋण भी इन समूहों को जारी करेंगे। देशभर से करीब 50 लाख दीदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्‍यम से शामिल होंगी। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में तीन करोड लखपति दीदी का महत्‍वकांक्षी लक्ष्‍य तय किया है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement