Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मध्यप्रदेश: ई-केवाईसी से मिलेगा किसान सम्मान निधि का फायदा, जल्द करवाएं ई-केवाईसी और उठाएं योजनाओं का लाभ

23 अगस्त 2024, दमोह: मध्यप्रदेश: ई-केवाईसी से मिलेगा किसान सम्मान निधि का फायदा, जल्द करवाएं ई-केवाईसी और उठाएं योजनाओं का लाभ – मध्यप्रदेश में राजस्व प्रकरणों के समाधान के लिए “राजस्व महाभियान” के तहत बड़ा अभियान चल रहा है। इस अभियान के दो मुख्य कार्य हैं – ई-केवाईसी और नक्शों की तरमीम। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि ई-केवाईसी के जरिए किसान भाइयों-बहनों को किसान सम्मान निधि का लाभ समय पर मिलेगा। इसके लिए जिले में विभिन्न शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां पंचायत के सचिव, पटवारी, और नागरिक सुविधा केंद्र के ऑपरेटर मौजूद रहेंगे। साथ ही, पोस्ट ऑफिस की टीम भी आधार को मोबाइल से लिंक करने में मदद करेगी।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि जिनके आधार और मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, वे शीघ्र ही अपने स्थानीय पंचायत कार्यालय में संपर्क करें। जिनके आधार और मोबाइल पहले से लिंक हैं, उनकी ई-केवाईसी की व्यवस्था भी पंचायत भवनों में की गई है।

इसके अलावा, यदि किसी खातेदार का नक्शा बटांकन या तरमीम नहीं हुआ है, तो पटवारी गांव-गांव जाकर यह कार्य कर रहे हैं। यह कार्य जमीन संबंधी विवादों को दूर करने में सहायक होगा। कलेक्टर ने सभी ग्रामीण जनों और किसानों से अपील की है कि वे पटवारी की उपस्थिति में मौके पर उपस्थित रहें और नि:शुल्क नक्शा बटांकन करवाएं ताकि भविष्य में जमीन संबंधी विवादों से बचा जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राजस्व महाभियान में सभी का सहयोग अपेक्षित है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com