Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उचित मूल्य दुकानों का होगा आकस्मिक निरीक्षण : श्री किदवई

mr. kidwai

12 अक्टूबर 2022, भोपाल । उचित मूल्य दुकानों का होगा आकस्मिक निरीक्षण : श्री किदवई – खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए उचित मूल्य दुकानों का रेण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाएगा। प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि निरीक्षण के लिए खाद्य विभाग के अंतर जिला अमले को तैनात किया गया है। निरीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण दल में जिला कलेक्टर के साथ समन्वय कर राजस्व, सहकारिता एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जायेगा। प्रमुख सचिव खाद्य श्री किदवई ने बताया कि लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत संचालित उचित मूल्य दुकान से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र परिवारों को एक रूपये प्रति किलोग्राम में नियमित खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण में पाई गई स्थिति को मौके पर ही एम राशन मित्र पोर्टल पर विभागीय अमले के लॉगिन में उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण एप में दर्ज किया जाएगा, जिसका लॉगिन एवं पासवर्ड खाद्य विभाग के अमले को दिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निरीक्षण एप में 4 भागों में जानकारी दर्ज करनी होगी। भाग-ए में उचित मूल्य दुकान खुलने की स्थिति। भाग-बी में उचित मूल्य दुकान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन। भाग-सी में उचित मूल्य दुकान से सामग्री का वितरण, सूचनाओं का प्रदर्शन सतर्कता समितियों की बैठक एवं उपभोक्ताओं के फीडबैक आदि की जानकारी और भाग-डी में उचित मूल्य दुकान के नाम सहित विक्रेता एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों का फोटो अपलोड करना।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दुधारू गायों की पुरस्कार योजना शुरू