राज्य कृषि समाचार (State News)

ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में छिंदवाड़ा के जैविक उत्पाद रहे विदेशी प्रतिनिधियों की पसंद

11 जून 2026, छिंदवाड़ा: ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में छिंदवाड़ा के जैविक उत्पाद रहे विदेशी प्रतिनिधियों की पसंद – ग्रैंड शेरेटन इंदौर में ब्रिक्स देशों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि और मंत्रीगण शिरकत कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज बुधवार को ढक्कन वाला कुँआ पर आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। ब्रिक्स सम्मेलन के अंतर्गत इस ग्रामीण जैविक हाट बाज़ार में छिंदवाड़ा के उत्पादों की धूम रही। इस ग्रामीण हाट बाजार का भ्रमण विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया गया और उन्होंने जिले के उत्पाद विशेषकर चिरौंजी, ब्लू बेरी, नवरत्न आटा और बॉम्बे ग्रीन आम को बहुत पसंद किया एवं खरीद कर साथ भी ले गए।

उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स सम्मेलन में आयोजित ग्रामीण हाट बाजार में छिंदवाड़ा जिले के जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी ” फॉरेस्ट एंड फार्म – फ्रूट्स एंड नट्स” छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट के नाम से लगाई गई है। जिसमें चिरौंजी, फ्रेश ब्लू बेरी, बॉम्बे ग्रीन मैंगो और प्योर, केमिकल फ्री एवं मौसमी उत्पादों को विक्रय के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिले से उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू सहित कृषि विभाग की टीम और जिले के जैविक कृषक श्री राहुल कुमार वसूले ज़िले के उत्पाद लेकर वहां पहुंचे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements