मध्यप्रदेश से दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी
मप्र के सभी जिले शुष्क रहे
03 अक्टूबर 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश से दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
मौसमी परिस्थिति – दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, पुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है। पिछले दो दिनों के दौरान वर्षा गतिविधि, बादल छाए रहने तथा सापेक्ष आर्द्रता में कमी, दक्षिण-पश्चिम मानसून की अनुपस्थिति तथा निचले वायुमंडलीय स्तरों पर उत्तर गुजरात क्षेत्र एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने प्रति चक्रवाती परिसंचरण के अनुरूप शुष्क उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के शेष भागों, पूरे गुजरात, मध्य प्रदेश , बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकांश भागों, महाराष्ट्र , छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों तथा तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों से दक्षिण -पश्चिम मानसून के और आगे पीछे लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न बिहार के ऊपर अभी भी बना हुआ है। ट्रफ मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर राजस्थान होते हुए उत्तर -पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर गुजरात तक फैला हुआ है।
वर्तमान स्थिति – भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना,श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिले शुष्क रहे ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


