अल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण
03 अक्टूबर 2026, इंदौर: अल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए मैदानी अमले को दिया प्रशिक्षण – मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष (कृषक कल्याण वर्ष) के रूप में मनाया जा रहा है। इंदौर जिले में इस वर्ष अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार कर मैदानी अमले को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

इंदौर जिले की औसत वार्षिक वर्षा 952.20 मिलीमीटर के विरुद्ध इस वर्ष अब तक 639.70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो औसत से लगभग 33 प्रतिशत कम है। अल्प वर्षा की स्थिति से निपटने के लिए 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कृषि विभाग का मैदानी अमला लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर किसानों को रबी फसलों के लिए आवश्यक तकनीकी सलाह एवं अल्प वर्षा से निपटने के उपायों की जानकारी देगा।
इसी क्रम में कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र में मैदानी अमले का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. शुक्ला एवं डॉ. मिश्रा ने अल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के प्रबंधन, आकस्मिक कार्ययोजना तथा किसानों को दी जाने वाली आवश्यक सलाह के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में संयुक्त संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह, उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती अल्पना वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एस.आर.एस्के, सहायक संचालक कृषि श्री देवीसिंह वर्मा, उप परियोजना संचालक आत्मा सुश्री रेणु पाराशर सहित समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


