Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महाराष्ट्र ने रचा विश्व रिकॉर्ड: महज 30 दिनों में किसानों के खेतों में लगाए 45,911 सोलर पंप, गिनीज बुक में नाम दर्ज

07 दिसंबर 2025, भोपाल: महाराष्ट्र ने रचा विश्व रिकॉर्ड: महज 30 दिनों में किसानों के खेतों में लगाए 45,911 सोलर पंप, गिनीज बुक में नाम दर्ज – महाराष्ट्र ने सोलर पंप लगाने के क्षेत्र में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। कुसुम योजना के तहत महज 30 दिनों में राज्य में 45,911 सोलर पंप किसानों के खेतों में स्थापित किए गए, जिससे महाराष्ट्र गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। इस उपलब्धि के अवसर पर छत्रपति संभाजीनगर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कोऑर्डिनेटर कार्ल सैविल की ओर से प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोलर पंपों का लाभ उठा रहे किसानों से ऑनलाइन बातचीत भी की। किसानों ने सरकार का धन्यवाद किया और बताया कि इससे उनकी कई समस्याएं हल हो गई हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की प्रगति यहीं नहीं रुकने वाली है। उन्होंने बताया कि 2014 से 2021 के बीच कई बार सूखे की स्थिति बनी, और उस दौरान किसानों को दिन-रात बिजली पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन सोलर पंपों की स्थापना के बाद किसानों को सिंचाई में बड़ी राहत मिली।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लक्ष्य से अधिक पंप किए इंस्टॉल

फडणवीस ने कहा कि 2022 में सरकार ने फिर से सत्ता संभाली और कुसुम योजना को व्यापक रूप से लागू किया। इस योजना को कई राज्यों में मॉडल के रूप में अपनाया गया है। अब तक देशभर में लगभग 65 प्रतिशत किसानों ने सोलर पंप लगवा लिए हैं और महाराष्ट्र में 7 लाख से अधिक पंप इंस्टॉल किए जा चुके हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गिनीज टीम ने हर पंप का निरीक्षण किया और जमीन पर जाकर इसकी पुष्टि की। योजना के तहत 30 दिनों में 35,000 पंप लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन महाराष्ट्र ने इसे पार करते हुए 45,911 पंप इंस्टॉल किए।

किसानों ने साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रम में किसानों ने अपने अनुभव भी साझा किए। बुलढाणा के मेहकर के किसान सुनील ने बताया कि उनका पंप 5 अक्टूबर को इंस्टॉल हुआ और पहले पानी की कमी थी, लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई। सोलापुर के किसान ने बताया कि उन्हें 15 नवंबर को सोलर पंप मिला और इससे उनकी खेती आसान हो गई है। जलगांव के एरान्दोल के किसान संदीप पाटिल ने कहा कि उनके खेत में 3 HP का सोलर पंप लगा है, और अब उन्हें रात में खेतों में जाकर सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ती।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने महावितरण के अधिकारियों और कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस बड़े अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture