राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रामीण समाचार@ 5.00 PM: कपास फसल I पौधारोपण I किसानों को लाभ I एक पेड़ माँ के नाम I मक्का फसल

नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक ग्राम की 10 बड़ी खबरें…

1.कृषि मंत्रालय की ‘मातृ वन’ पहल: देशभर में 140 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) कैंपस में #एक_पेड़_माँ_के_नाम #Plant4Mother अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए घोषणा की कि कृषि मंत्रालय लगभग 1 एकड़ भूमि पर ‘मातृ वन’ स्थापित करेगा। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक सहित 200 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली छात्र उपस्थित रहे। पूरी खबर पढ़े….

2.किसानों को कपास, मक्का एवं मूंग की फसल को बचाने की सलाह

Advertisement8
Advertisement

जिलें में 28 अगस्त तक 681 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष आज दिनांक तक 789 मिमी वर्षा हुई थी। जिले में कृषि विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा लगातार किसानों के खेतों का निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा रहा है। वर्तमान में सामान्यतः फसलों की स्थिति अच्छी है। कृषि उप संचालक श्री मेहताब सिंह सोलंकी ने  किसानों  को सलाह दी है कि जिन क्षेत्रों में कपास की अधिक बढ़वार है और फलन बहुत कम है वहां पर मेपीक्वाट क्लोराइड 5 प्रतिशत का 40 मिलीलीटर प्रति पंप का छिड़काव करें। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3.खरगोन जिले में पटवारी गांवों में जाकर कर रहे ई-केवायसी का कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 18 जुलाई से राजस्व महा-अभियान-2.0 प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 31 अगस्त 2024 तक चलेगा। इस अभियान का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा तहसील कार्यालयों का निरीक्षण किया गया है और उनके द्वारा इस अभियान की प्रगति पर निरंतर समीक्षा की जा रही है। पूरी खबर पढ़े….

4.छत्तीसगढ़: कृषि अभियंताओं का राष्ट्रीय सम्मेलन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सतत विकास पर जोर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में 29 से 30 अगस्त 2024 तक “सतत विकास के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु कृषि अभियंताओं का योगदान” विषय पर 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

5.AVPL इंटरनेशनल और DeHaat ने की साझेदारी, 27 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

Advertisement8
Advertisement

भारत में कृषि क्षेत्र को ड्रोन जैसी नई तकनीकी से जोड़ने के लिए एवीपीएल (AVPL) इंटरनेशनल और देहात (DeHaat) ने एक महत्त्वपूर्ण साझेदारी की है। इस साझेदारी का मुख्य उदेश्य ड्रोन व एग्री-टेक (कृषि तकनीक) का उपयोग करके फसलों के उत्पादन एवं कृषि सेवाओं को बेहतर बनाना है। पूरी खबर पढ़े….

6.बुरहानपुर में उद्यानिकी विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.संदीप सिंह द्वारा उद्यानिकी फसलों के उत्पादन की नवीन उन्नत  तकनीक के माध्यम से उत्पादन व प्रसंस्करण को बढ़ाने संबंधी जानकारी दी गई। पूरी खबर पढ़े….

7.’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा पौधरोपण हुआ

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के सबजपूरा प्रक्षेत्र में  संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में दिनांक 29 अगस्त 2024 को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (#Plant4Mother) वैश्विक अभियान के तहत संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 200 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से महोगनी, अर्जुन, कदम, जामुन आदि के पौधे थे I पूरी खबर पढ़े….

8.मध्य प्रदेश में सोयाबीन एमएसपी बढ़ाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार

मध्य प्रदेश में सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम अब जोर पकड़ रही है। सोयाबीन उत्पादक किसान ₹6000 प्रति क्विंटल की एमएसपी की मांग कर रहे हैं, जबकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2024-25 के लिए सोयाबीन का एमएसपी 4892 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा घोषित एमएसपी पर खरीद तब की जाएगी जब राज्य सरकार इसकी घोषणा करेगी, वर्तमान में सोयाबीन के दाम ₹3800 से ₹4300 प्रति क्विंटल के बीच हैं। पूरी खबर पढ़े….

9.मध्यप्रदेश: केन-बेतवा लिंक परियोजना को मिला विस्तार, सिंचाई रकबा बढ़ाने पर मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित विभिन्न जलसंवर्धन योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र के सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को लेकर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन मिला है। पूरी खबर पढ़े….

10.कृषि में तकनीकी क्रांति: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सम्मेलन में कृषि यंत्रों की महत्ता पर जोर

छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को कहा कि कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीक के विकास ने खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि अभियंताओं के दो दिवसीय 36वें राष्ट्रीय सम्मेलन सह संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पहले किसान परंपरागत उपकरणों का उपयोग करते थे, लेकिन अब ट्रैक्टर चलित कल्टिवेटर, रोटावेटर, और कम्बाइन जैसी आधुनिक मशीनरी का उपयोग खेती को अधिक कुशल बना रहा है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement