Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

ठंड बढ़ते ही गौवंश में बढ़ा बीमारी का खतरा, बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी 

25 नवंबर 2025, भोपाल: ठंड बढ़ते ही गौवंश में बढ़ा बीमारी का खतरा, बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. सुभाष बाबू दोहरे द्वारा शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए पशुपालकों को एडवाइजरी जारी की गई है।

उन्होने कहा कि अत्यधिक ठंड की स्थिति से गौवंश को बचाने के लिए प्लास्टिक शीट, तिरपाल आदि से खिड़कियों एवं दरवाजों को ढकने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गौवंश के बैठने हेतु सूखे स्थान पर घास की विछायन करें, अगर संभव हो तो मैट्स की व्यवस्था भी की जा सकती है। बीमार एवं कमजोर पशुओं को अलग सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावें। गौवंश के भरण-पोषण हेतु पौष्टिक आहार जिसमें हरा चारा (बरसीम/लुसन/घरी आदि) साइलेज, पशु दाना. आदि उपलब्ध कराया जाए। गौवंश के पीने हेतु साफ, स्वच्छ एवं गुनगुना पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्ति की जायें।

गोवंश को ठंड में गुड. अजवाईन, पीपली, लौंग, सौंठ, हल्दी, एवं सरसों तेल आदि का काढ़ा दिया जायें, इसके साथ ही कैल्शियम मिनरल को नियमित रूप से आहार में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे गौवंश का शरीर ठंडा होने (हाइपोथर्मिया) से बचाया जा सके। बीमारियों से बचाव की व्यवस्था हेतु आवश्यक औषधियां रखी जाए ताकि संक्रामक बीमारियों से गौवंश को सुरक्षित रखा जा सके। अगर संभव हो तो गौवंशी की युगिंग मालिश की जाये जिससे उनके शरीर में गर्मी बनी रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

छोटे बछड़े को उनकी माताओं के साथ ही रखा जाए एवं विटामिन मिनरल युक्त दवाईयों नियमित रूप से दी जाये।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture