Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी में पशुपालन को बढ़ावा, दो मुर्रा भैंस खरीदने पर 50% तक सब्सिडी

27 नवंबर 2025, भोपाल: एमपी में पशुपालन को बढ़ावा, दो मुर्रा भैंस खरीदने पर 50% तक सब्सिडी – मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है वहीं पशुपालन को भी बढ़ावा देने के लिए सरकार ने   मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना शुरू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय पशुपालकों को उच्च नस्ल की मुर्रा भैंस उपलब्ध कराना और डेयरी व्यवसाय को लाभदायक बनाना है. इसके तहत लाभार्थियों को दो मुर्रा भैंस खरीदने पर 50% तक सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किसान कम पूंजी में अपना डेयरी व्यवसाय शुरू कर सकेंगे.

इस योजना की खासियत है कि लाभार्थी को सीधे दो उत्तम गुणवत्ता वाली मुर्रा भैंसें उपलब्ध कराई जाती हैं:

पहली भैंस – लगभग 5 महीने गर्भवती दूसरी भैंस – एक महीने के बछड़े वाली

इस व्यवस्था से किसान शुरुआत से ही दूध उत्पादन शुरू कर सकते हैं. मुर्रा भैंस में लगभग 10 महीने का गर्भकाल होता है और यह पूरे साल अच्छे दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है. साथ ही सरकार लाभार्थी को 6 महीने का चारा भी उपलब्ध कराती है, जिससे नए पशुपालकों का खर्च काफी कम हो जाता है और भैंस को पौष्टिक आहार मिलता रहता है. इससे दूध उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी होती है.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ सिर्फ किसान ही नहीं, बल्कि सामान्य नागरिक भी उठा सकते हैं. 

लाभार्थी अपने नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में जाएं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

निर्धारित आवेदन फॉर्म भरें.
आवश्यक दस्तावेज जमा करें:
आधार कार्ड
बैंक पासबुक
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST के लिए)

पशुपालन विभाग दस्तावेजों की जांच कर आवेदन स्वीकृत करेगा. इसके बाद लाभार्थियों को पशु चयन के लिए अधिकृत केंद्रों पर भेजा जाएगा.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture