Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पूसा कृषि विज्ञान मेला 9 मार्च से

24 फरवरी 2022, नई दिल्ली ।  पूसा कृषि विज्ञान मेला 9 मार्च से – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान द्वारा लगाया जाने वाला पूसा कृषि विज्ञान मेला अगले महीने 9 से 11 मार्च तक पूसा मेला ग्राउंड, नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस वर्ष मेले की थीम तकनीकी ज्ञान से आत्मनिर्भर किसान है। इस थीम के तहत किसानों को उन आधुनिक तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसे वे अपनाकर आत्मनिर्भर हो सकेंगे। इनमें स्मार्ट खेती मॉडल, संरक्षित खेती, हाइड्रोपोनिक, एरोपोनिक, वर्टीकल खेती से लेकर कृषि स्टार्टअप, किसान उत्पादक संगठन, प्राकृतिक व जैविक खेती से लेकर कृषि निर्यात सहित अनेक आकर्षण होंगे ।

इस मेले मैं उन्नत बीजो की बिक्री, जीवंत फसल प्रदर्शन, अवं उच्च कृषि तकनीकों की जानकारी किसानो को मिलेगी। यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है और किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है। किसान नवीनतम जारी की गई फसल की किस्मों को खरीद सकते हैं और खेत में फसल का प्रदर्शन भी देख सकते हैं।

मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, बल्कि राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व एनजीओ  के स्टाल शामिल होंगे। मेले में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए विशेष तकनीक की जानकारी दी जाएगी। मेले में मिट्टी और पानी की मुफ्त जांच का लाभ भी किसान उठा पाएंगे। तमाम स्टाल में कुछ स्टाल प्रगतिशील किसानों को आवंटित किए जाएंगे, जिनमें वे अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कोरोना महामारी को देखते हुए संस्थान की ओर से किसानों से अपील की गई है कि वे परिसर में मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल अवश्य करें ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: चिन्नोर से सिरमौर बना बालाघाट