Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के लिए आवेदन करें

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त

22 जून 2022, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) के लिए आवेदन करें  – भारत सरकार का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई) की इन  उप-योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित कर रहा है:

  1. कृषि प्रसंस्करण समूहों (एपीसी) के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की योजना
  2. खाद्य प्रसंस्करण और बचाव संबंधी क्षमताओं के निर्माण/विस्तार के लिए योजना (यूनिट स्कीम) (सीईएफपीपीसी)
  3. एकीकृत शीत श्रृंखला और मूल्य संवर्धन अवसंरचना (कोल्ड चेन) के लिए योजना
  4. खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता आश्वासन अवसंरचना (एफटीएल)
  5. ऑपरेशन ग्रीन्स – दीर्घकालिक हस्तक्षेप (ओजी)

 भावी प्रमोटर/निवेशक/उद्यमी जो खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सुविधाओं/इकाइयों की स्थापना के लिए पात्र और इच्छुक हैं 27 जून 2022 को सुबह 10 बजे से https://sampada-mofpi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं । आवेदनों को www.mofpi.gov.in पर उपलब्ध संबंधित उप-योजना के 8 जून 2022 के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार जमा करना होगा।

प्री-बिड बैठक 4 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे कमरा नंबर 120, पंचशील भवन, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मूल डिमांड ड्राफ्ट, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के एक सप्ताह के भीतर मंत्रालय पहुंच जाना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2022, शाम 17.00 बजे तक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: किसानों की आय और जड़ी-बूटियों की आपूर्ति बढ़ाएगी देवारण्य योजना