Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नि:शुल्क मिट्टी परीक्षण की सुविधा

किसानों को अब विकासखण्ड स्तर पर भी मिलेगी

26 जनवरी से 241 नई प्रयोगशालाएं प्रारंभ

(विशेष प्रतिनिधि)

भोपाल। प्रदेश के किसानों को अब नि:शुल्क मिट्टी परीक्षण की सुविधा विकासखण्ड स्तर पर ही मिलेगी, इसके लिए उन्हें दूर तक नहीं भटकना पड़ेगा। मिट्टी परीक्षण के आधार पर किसान अपनी भूमि की सेहत सुधार कर अच्छा उत्पादन ले सकते हैं और अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं, इसके लिए प्रदेश में नव निर्मित 241 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में मृदा नमूने परीक्षण का कार्य 26 जनवरी 2020 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए संचालक कृषि ने सभी कलेक्टर्स एवं उपसंचालक कृषि को निर्देश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक स्वाईल हेल्थ कार्ड योजना को गति देने के उद्देश्य से प्रदेश में विकासखंड स्तर पर 265 नई मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है इसमें से 241 प्रयोगशालाएं मंडी बोर्ड द्वारा कृषि विभाग को सौंप दी गई हैं क्योंकि मंडी बोर्ड नवीन प्रयोगशालाओं का निर्माण करवा रहा है। शेष प्रयोगशालाओं में कार्य जारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

sanjeev singh1संचालक कृषि श्री संजीव सिंह ने बताया कि मंडी बोर्ड द्वारा कृषि विभाग को सौंपी गई 241 प्रयोगशालाओं में बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर लिया गया है इसलिए इनमें 26 जनवरी से परीक्षण कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर एवं उपसंचालकों को बैठक कर कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने बताया कि जिले एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध कृषि विभाग के अमले को मिट्टी परीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में स्थापित नई प्रयोगशालाओं में नमूना परीक्षण के लिए उपलब्ध ए.ए.एस. एवं विकासखंड स्तर पर पूर्व से उपलब्ध मिनी लैब के माध्यम से नि:शुल्क मिट्टी नमूना परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं साथ ही प्रयोगशालाओं को सक्रिय करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए कहा गया है।