राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: सोयाबीन अनुसंधान I PMAY-G I कृषि मशीन I वन नेशन I बीटी कपास I मिट्टी दीदी

19 मई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र किसानों से करेंगे संवाद

Advertisement
Advertisement

श्री शिवराज सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर) के निर्देशानुसार दिनांक 29 मई से 12 जून 2025 के दौरान इंदौर सहित मध्य प्रदेश एवं देश के प्रत्येक जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत चलाया जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

2. केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुवाहाटी में 55,000 पीएमएवाई-जी आवासों के वर्चुअल गृह प्रवेश समारोह में लिया हिस्सा

Advertisement8
Advertisement

असम में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास के केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुवाहाटी में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 55,000 आवासों के वर्चुअल गृह प्रवेश समारोह में भाग लिया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की टेस्टिंग अब होगी देसी ज़मीन पर, हिसार संस्थान को मिली मंजूरी

उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (NRFMTTI), हिसार (हरियाणा) को कृषि ट्रैक्टरों और कंबाइन हार्वेस्टरों के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) परीक्षण की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही संस्थान को राष्ट्रीय परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) से भी मान्यता प्राप्त हुई है। पूरी खबर पढ़े….

4. नागपुर से शिवराज सिंह का ऐलान: अब होगा ‘वन नेशन, वन एग्रीकल्चर’ का आगाज़

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नागपुर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित कृषि संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और कृषि अधिकारियों को संबोधित किया और महाराष्ट्र को कृषि विकास में अग्रणी बनाने के लिए कई घोषणाएं कीं। पूरी खबर पढ़े….

5. भारत में बीटी कपास के दो दशक: प्रगति और चुनौतियों की कहानी

Advertisement8
Advertisement

जब 2002 में बीटी कपास भारतीय किसानों के लिए पेश किया गया, तो इसने कपास की खेती के नियमों को ही बदल देने का वादा किया। कीटों, खासकर बॉलवर्म से बचाव के लिए तैयार की गई इस जैव-संशोधित फसल ने जल्दी ही खेती का चेहरा बदल दिया। पूरी खबर पढ़े….

6. सिंधु जल संधि: पाकिस्तान के लिए संकट, भारतीय किसानों के लिए अवसर

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1960 में हस्ताक्षरित सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) विश्व की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय जल बंटवारे की संधियों में से एक मानी जाती रही है। लेकिन हाल के घटनाक्रमों और भारत द्वारा इसके क्रियान्वयन को निलंबित करने के निर्णय के बाद, खासकर पाकिस्तान के लिए कृषि, अर्थव्यवस्था और जल सुरक्षा का भविष्य संकट में दिखने लगा है। पूरी खबर पढ़े….

7. मोदी सरकार की किसानों के लिए नई पहल 29 मई से शुरू – 2,170 टीमें खेतों में उतरेंगी

केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नेशनल मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए “विकसित कृषि संकल्प अभियान” की जानकारी दी, जो 29 मई से देशभर में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया है पूरी खबर पढ़े….

8. पेप्सिको इंडिया ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में शुरू किए मिट्टी जांच केंद्र – ‘मिट्टी दीदी’ करेंगी किसानों की मदद

पेप्सिको इंडिया ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में ‘मिट्टी जांच केंद्र’ (Mitti Jaanch Kendras) की शुरुआत की घोषणा की है। इन विशेष मिट्टी परीक्षण केंद्रों का संचालन प्रशिक्षित महिलाएं करेंगी, जिन्हें स्थानीय रूप से ‘मिट्टी दीदी’ के नाम से जाना जाएगा। इन विशेष मिट्टी परीक्षण केंद्रों का संचालन प्रशिक्षित महिलाएं करेंगी, जिन्हें स्थानीय रूप से ‘मिट्टी दीदी’ के नाम से जाना जाएगा। पूरी खबर पढ़े….

9. ग्रीष्मकालीन कृषण क्रियाएं: आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग की सम्पूर्ण जानकारी

 मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है, जहाँ देश की बड़ी आबादी )लगभग 70 प्रतिशत(प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कृषि पर निर्भर करती है। यहाँ हर मौसम की अपनी एक खास भूमिका होती है, जो फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता को प्रभावित करती है। इन्हीं ऋतुओं में से ग्रीष्मकाल अर्थात अप्रैल से जून तक का समय, खेती के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। पूरी खबर पढ़े….

10. यूपीएल के सेंचुरियन ईज़ी नींदा नाशक की लॉन्चिंग

सोच से आगे नारे के साथ फसल सुरक्षा क्षेत्र में गतिशील यूपीएल कंपनी ने पिछले 6 वर्षों से मध्य प्रदेश ,राजस्थान, महाराष्ट्र क्षेत्रों में सोयाबीन फसल के खरपतवार नियंत्रण के लिए अनुसंधान कर नया उत्पाद सेंचुरियन ईज़ी खरपतवार नाशक का निर्माण किया । उक्त उत्पाद की भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भव्य लांचिंग की गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement