Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपीएल के सेंचुरियन ईज़ी नींदा नाशक की लॉन्चिंग

17 मई 2025, भोपाल: यूपीएल के सेंचुरियन ईज़ी नींदा नाशक की लॉन्चिंग – सोच से आगे नारे के साथ फसल सुरक्षा क्षेत्र में गतिशील यूपीएल कंपनी ने पिछले 6 वर्षों से मध्य प्रदेश ,राजस्थान, महाराष्ट्र क्षेत्रों में सोयाबीन फसल के खरपतवार नियंत्रण के लिए अनुसंधान कर नया उत्पाद सेंचुरियन ईज़ी खरपतवार नाशक का निर्माण किया । उक्त उत्पाद की भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भव्य लांचिंग की गई। यूपीएल दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कीटनाशक निर्माता कंपनी है। इसके 130 देश में उत्पाद विक्रय होते हैं इन उत्पादों को 48 निर्माण इकाइयों में तैयार किया जाता है।

निर्माण से लेकर उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए यूपीएल के 10 हजार से अधिक कर्मचारीयों का सहयोग रहता है। फसल सुरक्षा उत्पाद में पिछले वित्तीय वर्ष में 55 हजार करोड़ की भागीदारी रही । यूपीएल कंपनी के उत्पाद म प्र में लगभग 1 हजार कृषि सेवा केंद्रों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जाते हैं। कार्यक्रम में जबलपुर- भोपाल क्षेत्र के विक्रेताओं को कंपनी अधिकारियों ने सेंचुरियन ईज़ी की विशेषताओं में बताया खरपतवार नाशक सोयाबीन, प्याज ,कपास फसलों के लिए तैयार किया है। घास प्रजाति ,सांवा सहित आदि खरपतवारो में इसका उपयोग किया जाता है। बुआई के 15 से 20 दिन बाद एवं खरपतवार की दो से चार पत्ती आने खेत में नमी होने पर इसका उपयोग करने की सलाह दी गई। उपयोग मात्रा 200 लीटर पानी में 400 एम एल सेंचुरियन ईज़ी मिलाकर स्प्रे करने के 4 से 14 दिन बाद खरपतवार नष्ट करने की बात कही। लॉन्चिंग अवसर पर कंपनी के इंडिया वन सेल्स श्री सावेश कुमार ,मार्केटिंग एवं फील्ड अधिकारी श्री प्रताप रणखंव, वैल्यू चेन हेड श्री वरुण श्रॉफ ,मार्केटिंग हेड श्री सचिन धगे, एम पी सेल्स अधिकारी श्री प्रशांत वाणी , एम पी मार्केटिंग श्री सचिन धरमे ,जबलपुर भोपाल बिजनेस मैनेजर श्री अनिल पाराशर एवं कंपनी के निर्माण से लेकर विक्रय तक में भूमिका निभाने वाले अधिकारी जो की अन्य प्रदेशों से आए हुए थे इनमें श्री विश्वजीत बोहरा, श्री चंद्रशेखर ,श्री जे पी गुप्ता ,श्री मुकेश नसीत ,श्री पोपट चौहान ,श्री नरेंद्र महाजन ,श्री राहुल प्रजापति ,श्री आलोक आदि उपस्थित थे ।

पुरस्कृत वितरक– कार्यक्रम में उत्कृष्ट व्यवसाय के लिए मेसर्स बालकृष्ण प्रेम नारायण रूसिया छतरपुर, टंडन कृषि भंडार छतरपुर ,नंदकिशोर कोमल चंद्र जैन सागर ,पंकज एग्रो खिरकिया( हरदा ),गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी सतना ,बघेल मशीनरी एंड बीज भंडार बालाघाट ,मेवाड़ा कृषि केंद्र सीहोर ,श्री गणेश कृषि सेवा केंद्र नर्मदापुरम, नर्मदा ट्रेडर्स सिरोंज (विदिशा), बांके बिहारी कृषि सेवा केंद्र गुना ,श्री राम सेल्स कोलारस (शिवपुरी), अग्रवाल इंटरप्राइजेज जबलपुर,अग्रवाल खाद विक्रय केंद्र खुरई (सागर )को पुरस्कृत किया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com