Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

निजी दुकान पर डीएपी खाद का अवैध स्टॉक मिलने पर दुकान सील

17 मई 2025, शिवपुरी: निजी दुकान पर डीएपी खाद का अवैध स्टॉक मिलने पर दुकान सील – इन दिनों  किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने समस्त एसडीएम को खाद वितरण केंद्र पर व्यवस्था पर निगरानी के निर्देश दिए हैं कि  कहीं भी अनियमितता नहीं होना चाहिए।

कोलारस एसडीएम श्री अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि कोलारस में पवन ट्रेडर्स नामक दुकान पर डीएपी खाद स्टॉक होने की सूचना मिली, तब तत्काल मौके पर राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने दबिश दी। निरीक्षण में दुकान में 40 बोरे डीएपी खाद के होना पाया गया जिसके भंडारण के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले, ना ही पीओएस मशीन में स्टॉक संबंधी कोई जानकारी पाई गई। ऐसी स्थिति में यह कार्य विधि विरुद्ध पाए जाने पर संबंधित दुकान पवन ट्रेडर्स को तत्काल प्रभाव से सील बंद किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com