राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: बीटी कपास I अनाज भंडारण I MSP पर फसल खरीद I दूध उत्पादन I कृषि उपकरणों पर जीएसटी

28 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए बीटी कपास बीज के दाम तय किए, जानें नई कीमतें!

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीटी कपास बीजों के अधिकतम बिक्री मूल्य की अधिसूचना जारी की है। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और कपास बीज मूल्य नियंत्रण आदेश, 2015 के तहत जारी अधिसूचना संख्या S.O.1472(E) के अनुसार, केंद्र सरकार ने समिति की सिफारिशों के आधार पर बीजों की कीमतें तय की हैं। पूरी खबर पढ़े….

2. कृषि उपकरणों पर जीएसटी घटाने की तैयारी, मंत्रीसमूह कर रहा समीक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोक सभा में बताया कि ट्रैक्टर, उर्वरक, कीटनाशक और ड्रिप सिंचाई प्रणाली जैसे कृषि उपकरणों और सामग्री पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को कम करने के प्रस्ताव पर विचार के लिए मंत्रियों का एक समूह गठित किया गया है। वित्त विधेयक 2025 पर सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक (17 सितंबर, 2021) में चर्चा हुई थी, पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों के लिए खुशखबरी! अब हर गांव में बनेगा अनाज भंडारण केंद्र

भारत सरकार ने सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना बताया जा रहा है। 31 मई 2023 को मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को प्रायोगिक तौर पर लागू किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

4. MSP पर तेज हुई किसानों की फसल खरीद, तुअर से लेकर चना तक सरकार की नई योजना!

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि केंद्र सरकार किसानों से उनकी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद रही है। उनका कहना है कि खास तौर पर तुअर (अरहर) जैसी दालों की खरीद में तेजी आई है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। यह बयान तब आया है, जब सरकार ने दालों में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को लेकर कई बड़े ऐलान किए हैं। पूरी खबर पढ़े….

5. भारत में 6 नई यूरिया फैक्ट्रियां खुलीं, किसानों को क्या मिलेगा फायदा?

भारत सरकार ने यूरिया और उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें नई निवेश नीति (एनआईपी)-2012 एक अहम हिस्सा रही है। इस नीति के तहत देश में कुल 6 नई यूरिया इकाइयां स्थापित की गई हैं। इनमें से 4 इकाइयां सार्वजनिक उपक्रमों की संयुक्त उद्यम कंपनियों (जेवीसी) के जरिए शुरू की गईं, जबकि 2 इकाइयां निजी कंपनियों ने लगाईं। पूरी खबर पढ़े….

6. भारत बीज ब्रांड: क्या किसानों को मिलेगा सस्ते और अच्छे बीजों का फायदा?

 सहकारिता मंत्रालय ने भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) की स्थापना की है, जिसका मकसद ‘भारत बीज’ ब्रांड के तहत किसानों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है। यह कदम बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (एमएससीएस) अधिनियम, 2002 के तहत उठाया गया है। पूरी खबर पढ़े….

7. दूध उत्पादन के क्षेत्र में देश को बड़ी उपलब्धि, इसलिए अब नया लक्ष्य तय

यह हमारे देश के लिए गौरव की ही बात होगी कि दूध उत्पादन के क्षेत्र में हर दिन नये आयाम लिखे जा रहे है और यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दुनिया के टॉप दूध उत्पादकों में भारत का महत्वपूर्ण स्थान है। लिहाजा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत आगामी पांच वर्षों में दूध उत्पादन को तीन सौ एमएमटी तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. महिंद्रा ने अंगूरों के निर्यात में 2 दशक पूरे किए

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का हिस्सा, महिंद्रा एग्री सॉल्यूशंस लिमिटेड (एमएएसएल) ने भारत से टेबल अंगूरों के वैश्विक निर्यात में 20 साल पूरे करने की घोषणा की। 2005 में यूरोप को पहली खेप भेजने के साथ शुरू हुआ यह सफर आज उत्तरी अमेरिका, यूरोप, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया जैसे बाजारों तक पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़े….

9. किसानों से भी किया आग्रह, बिजली का बिल जमा करा दें कृपया

बिजली कंपनी द्वारा बिजली बिल की वसूली करने का अभियान चलाया जा रहा है वहीं किसानों से भी कंपनी के अधिकारियों ने यह आग्रह किया है कि यदि उनका बिजली का बिल पेडिंग है तो वे जमा करा दें। बता दें कि शिकायत यह मिलती है कि कई किसानों द्वारा बिल राशि जमा नहीं की जाती है। पूरी खबर पढ़े….

10. ग्यारह किसानों का समूह बनाओं और सरकार से प्राप्त करें 15 लाख रुपए

केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं शुरू की जाती हैं। इसमें से एक ओर प्रमुख योजना है पीएम किसान एफपीओ योजना। दरअसल ये योजना उन किसानों के लिए है जो कृषि संबंधित व्यापार करना चाहते है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements