Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

ग्यारह किसानों का समूह बनाओं और सरकार से प्राप्त करें 15 लाख रुपए

26 मार्च 2025, भोपाल: ग्यारह किसानों का समूह बनाओं और सरकार से प्राप्त करें 15 लाख रुपए – केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं शुरू की जाती हैं। इसमें से एक ओर प्रमुख योजना है पीएम किसान एफपीओ योजना। दरअसल ये योजना उन किसानों के लिए है जो कृषि संबंधित व्यापार करना चाहते है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ग्यारह सदस्यों का समूह बनाना पड़ेगा और फिर 15 लाख रूपए बतौर लोन आर्थिक मदद मिलेगी I

भारत में खेती-किसानी पर निर्भर आधी से ज्यादा आबादी को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। किसानों को खेती में मौसम, पानी, बीज, मिट्टी आदि कई सारी समस्याएँ तो है ही । इसके अलावा किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होना एक बड़ी समस्या है, जिसको ठीक करने के लिए केंद्र सरकार ने ये योजना लाई है।

कैसे ले सकते है किसान योजना का लाभ:

किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए एक संगठन फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) बनाना होगा। किसानों द्वारा बनाए गए इस संगठन में 11 लोगों का होना अनिवार्य है। जिसके बाद आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.enam.gov.in/web/ पर आवेदन करना होगा I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com