Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 69 हजार 152 मीट्रिक टन धान उपार्जित

19 दिसंबर 2024, कटनी: कटनी जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 69 हजार 152 मीट्रिक टन धान उपार्जित – जिले में स्थापित किए गए 89 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर 16 दिसंबर की प्रातः तक 7 हजार 119 किसानों से कुल 69 हजार 152 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें से 29 हजार 334 मीट्रिक टन धान का गोदामों में परिवहन  तथा कृषकों को 159.05 करोड़ रूपये का भुगतान भी हो चुका है। वहीं अब तक 37 हजार 965 स्लॉट की बुकिंग की जा चुकी है।

कृषकों की सुविधा के मद्देनजर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने धान उपार्जन कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में समस्त आवश्यक इंतजाम पुख्ता रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण भी किया जाकर खरीदी केन्द्र प्रभारियों और इस कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को दो टूक लहजे मे निर्देशित किया है कि किसानों के हित से जुड़े मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए धान कोमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड – ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य उपार्जित की जाएगी।  जिले में अब तक हुए धन उपार्जन के मामले में तहसील बहोरीबंद निरंतर  बढ़त  बनाए हुए है। यहां पर सोमवार की स्थिति में अब तक 1469 किसानों से 14 हजार 629 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर उपार्जित की जा चुकी है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com