रायसेन कृषि मेले की सूचनाएं देने हेतु प्रचार रथ रवाना
11 से 13 अप्रैल तक होगा राष्ट्रीय आयोजन
06 अप्रैल 2026, रायसेन: रायसेन कृषि मेले की सूचनाएं देने हेतु प्रचार रथ रवाना – किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और उन्नत खेती के तरीकों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेले सह कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण के प्रचार-प्रसार के लिए आज कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने रथ को रवाना करते हुए जिले के किसानों से अधिक संख्या में मेले में भाग लेने का आह्वान किया।
श्री टंडन ने बताया कि आगामी 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े नवीनतम उपकरण, उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक और विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह मेला किसानों के लिए अपनी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
विधायक श्री टंडन ने कहा कि प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों को मेले के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कृषक इस आयोजन का लाभ उठा सकें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मेले में पहुंचकर विशेषज्ञों से सीधे संवाद करें और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, कृषि विभाग के उप संचालक श्री केएस खपड़िया, सहायक संचालक श्री महेंद्र सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा मेले में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री खपड़िया ने बताया कि प्रचार रथ निर्धारित रूट अनुसार जिले की पांचों विधानसभाएं क्रमशः विदिशा, बासौदा, कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद में क्रमशः चार से दस अप्रैल तक भ्रमण करेगा हर विधानसभा में हर रोज कम से कम दस-दस ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा इसके अलावा हाट बाजार सहित अन्य शासकीय भव्य आयोजन स्थल पर पहुंचकर कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रायसेन में सम्मिलित होने का आव्हान करेगा। हर एक विधानसभा के लिए कृषि विभाग के माध्यम से एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है वहीं रूट चार्ट वाले ग्रामों के लिए कृषि विस्तार अधिकारी वे संबंधित समिति प्रबंधक को समन्वयक बनाया गया है। जिले के हरेक विधानसभा में प्रचार प्रसार रथ प्रातः नौ बजे से सायं 4.30 बजे तक भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों, किसानों को कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्यपालन सहित अन्य कृषि उत्थान संबंधी जानकारियां साझा करेगा ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

