Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गांव-गांव पहुंच रही वैज्ञानिकों की टीम, किसानों से सीधा संवाद

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत उन्नत खेती की जानकारी

04 जून 2025, नई दिल्ली: गांव-गांव पहुंच रही वैज्ञानिकों की टीम, किसानों से सीधा संवाद – देश भर के गांवों में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी मुहैया कराई जा रही है। ये जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है और इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम गांवो में पहुंचकर किसानों से सीधा संवाद कर रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों ही सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा और इस दौरान 16 हजार वैज्ञानिकों की टीमें किसानों के पास पहुंचकर उन्नत खेती की जानकारी दे रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी से राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान  का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभी किसान भाई-बहनों से अभियान से जुड़ने की अपील की है। 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करेंगे। 15 दिवसीय अभियान के दौरान कृषि मंत्री लगभग 20 राज्यों की यात्रा कर किसानों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद में शामिल होकर उत्साह बढ़ायेंगे।

कृषि अनुसंधान का मार्ग तय किया जाएगा

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकता के अनुसार आगे के कृषि अनुसंधान का मार्ग तय किया जाएगा। कृषि मंत्री ने किसान भाइयों-बहनों से अपील करते हुए कहा कि  12 जून तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने में कोई कसर मत छोड़ना। उन्होंने किसानों से कहा कि वैज्ञानिक आपके गांव आ रहे हैं, आप समय निकालिए और उनके साथ बैठिए, खेती में नए प्रयोग सीखिए और उत्पादन बढ़ाइए। विकसित कृषि संकल्प अभियान का मतलब है की वैज्ञानिक लैब से निकलकर खेत में किसानों के बीच जाएं और गाँव में किसानों से साथ बैठे।

किसानों को सिखाया जा रहा कि  उन्हें कौन सी फसल उगानी चाहिए

16 हजार वैज्ञानिकों की 2170 टीमें बनाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद कर रही है  इस अभियान के माध्यम से वैज्ञानिक देश के 700 जिलों के लगभग 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचेगी और उन्हें नई कृषि तकनीकों के अनुप्रयोग के बारे में जागरूक करेगी। हरेक टीम एक दिन में दो गांव में जाएगी। 15 दिनों तक अभियान के दौरान क्षेत्र की जलवायु, पानी मिट्टी के पोषक तत्वों व अन्य बातों को ध्यान में रखते हुए किसानों को सिखाया जाएगा कि उन्हें कौन सी फसल उगानी चाहिए? कौन सी किस्म का उपयोग करना चाहिए?  उर्वरकों का उपयोग कैसे करना चाहिए? आदि। साथ ही प्राकृतिक खेती और दलहन व तिलहन की खेती के बारे में किसानों से चर्चा की जाएगी। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com