Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: गणतंत्र दिवस I लखपति दीदी I बजट 2025 I सोलर पंप I कीटनाशक I गेहूं MSP

27 जनवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. गणतंत्र दिवस पर 575 सरपंचों की भागीदारी: सरपंचों ने नई योजनाओं में निभाई अहम भूमिका

 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, देशभर से 575 से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों और उनके जीवनसाथियों ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में हिस्सा लिया। इनमें 40% महिलाएं शामिल थीं, जो ग्रामीण शासन में लैंगिक समावेशिता को दर्शाती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और पंचायत प्रणाली को सशक्त बनाना था। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. गणतंत्र दिवस परेड में PACS प्रतिनिधियों की भागीदारी, मिला राष्ट्रीय सम्मान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री मुरलीधर मोहोल ने देशभर से आए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के 200 से अधिक प्रतिनिधियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गणतंत्र दिवस परेड में PACS प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। पूरी खबर पढ़े….

3. ‘लखपति दीदियाँ’ बनेंगी करोड़पति? गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह का बड़ा बयान

76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की ‘लखपति दीदियों’ से संवाद किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, सचिव श्री शैलेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़े….

4. गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय

 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।” पूरी खबर पढ़े….

5. बजट 2025: मोदी सरकार किसानों के लिए क्या खास लेकर आ रही है?

बजट 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों के साथ एक महीने लंबी चर्चा का समापन किया। यह चर्चा आगामी बजट को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मोदी सरकार 3.0 का यह पहला पूर्ण बजट होगा। इसी बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ व्यापक विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़े….

6. जैन पाइप के नाम और लोगो से डुप्लीकेट पाइप बनाने वाली कम्पनी का भांडा फोड़

देश की प्रतिष्ठित कम्पनी जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि के ब्रांड नेम से अन्य कम्पनी द्वारा सिंचाई पाइप बनाने की फैक्ट्री पकड़ने का मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के आदेश के बाद जैन इरिगेशंस सिस्टम्स लि के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता नम्रता जैन एवं श्री  विजय सोनी द्वारा शुक्रवार को लसूड़िया मोरी, इंदौर स्थित जैन पाइप्स एन्ड स्प्रिंकलर्स प्रा लि नामक कम्पनी की फैक्ट्री से इंदौर पुलिस द्वारा लोकल कमिश्नर की मौजूदगी में बड़ी मात्रा में जैन पाइप के नाम से बने पाइप जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है । पूरी खबर पढ़े….

7. कीटनाशक में GST कटौती पर CCFI की आपत्ति: घरेलू उद्योग का भविष्य खतरे में

क्रॉप केयर फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCFI) ने कीटनाशकों पर मौजूदा 18% गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) दर में किसी भी कटौती का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि वर्तमान GST स्लैब बनाए रखना घरेलू उत्पादकों को संरक्षण देने, समान अवसर सुनिश्चित करने और सरकार के राजस्व घाटे को रोकने के लिए आवश्यक है। पूरी खबर पढ़े….

8. मध्य प्रदेश में किसानों को सोलर पंप पर मिलेगी 90% सरकारी सहायता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का नाम बदलकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर रखने की घोषणा की है। इस परियोजना का शिलान्यास शुक्रवार को खरगौन जिले के मण्डलेश्वर में किया गया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 982.59 करोड़ रुपये की इस परियोजना सहित कुल 1042.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पूरी खबर पढ़े….

9. रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें गेहूं का एम.एस.पी. 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पिछले वर्ष गेहूं का एम.एस.पी. 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा  गेहूं फसल के लिए 150 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य पर मिलेगा 125 रुपये अतिरिक्त बोनस

गेहूं MSP 2025: मध्यप्रदेश सरकार ने समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए 125 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है। इसके साथ ही इस वर्ष गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 150 रुपये अधिक है। पूरी खबर पढ़े….