Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी

17 जनवरी 2025, खंडवा: रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोतरी –  भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें गेहूं का एम.एस.पी. 2425 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है, जबकि पिछले वर्ष गेहूं का एम.एस.पी. 2275 रुपये प्रति क्विंटल था।

उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा  गेहूं फसल के लिए 150 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य एम.एस.पी. रेट 5650 हो गया है, जो पिछले वर्ष 5440 रुपये प्रति क्विंटल था। जिसमें चने फसल के लिए 210 रूपये की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह भारत सरकार ने रबी सीजन की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है, इसके अलावा जौ पर 130 रूपये, मसूर पर 275 रूपये, रेपसीड/सरसों पर 300 रूपये एवं कुसुम पर 140 रूपये की  बढ़ोतरी की गई।

श्री वास्केल ने  बताया कि किसानों को पिछले साल की अपेक्षा इस रबी विपणन सीजन में पहले से अधिक एम.एस.पी. मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की, कि अपनी गेहूं एवं चना फसल की गिरदावरी संबंधित पटवारी से मिलान कर लें, ताकि पंजीयन के समय अनावश्यक परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com