Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: पीएम किसान योजना I खाद्य तेल I जलवायु परिवर्तन I बजट 2025-26 I पीएम कृषि सिंचाई योजना

05 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. पहली बार पीएम किसान योजना में आवेदन कर रहे हैं? यह गाइड आपके लिए है

अगर आप एक किसान हैं और पहली बार पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए है। इसमें हम आपको बताएंगे कि यह योजना क्या है, इसके लिए कैसे आवेदन करें, अपनी स्थिति कैसे चेक करें और अगर कोई समस्या आए तो उसे कैसे सुलझाएं। यह गाइड विशेष रूप से नए किसानों के लिए तैयार की गई है, ताकि वे आसानी से योजना का लाभ उठा सकें। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. 8 मार्च विश्व महिला दिवस: विकसित भारत के संकल्प के संदर्भ में

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

भारत के कृषि उत्पादन में महिलाओं की अहम भूमिका है। भारतीय संविधान में लिंग पर आधारित समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी है परन्तु वस्तुस्थिति में विकास और नियोजन में ये व्यवस्था अपूर्ण रही। प्रारंभ में परिणाम मूलक प्रयास ना होने से महिलाओं की स्थिति निरंतर जटिलता पूर्ण होती गई। पूरी खबर पढ़े….

3. खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में वृद्धि से किसे फायदा!

भारत हरित क्रांति के बाद अब खाद्यान्न के मामले में लगभग आत्मनिर्भर हो गया है लेकिन खाद्य तेलों के उत्पादन में आत्मनिर्भर होने में अभी भी लम्बा रास्ता तय करना है। दशकों के प्रयासों के बाद भी भारत आज अपनी घरेलू जरूरतों का सिर्फ 43 प्रतिशत ही खाद्य तेल का उत्पादन कर पा रहा है। शेष 57 प्रतिशत के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर है। पूरी खबर पढ़े….

4. लोक मान्य विक्रम संवत् ही राष्ट्रीय पंचांग हो

आजादी के बाद से ही यह बहस का विषय रहा है कि स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय पंचांग वो क्यों नहीं है, जो देश के अधिकांश हिस्से में लोकमान्य है। अर्थात् लोकमान्यता उस विक्रम संवत् की है, जिसे महाकाल की नगरी उज्जयिनी के प्रतापी हिंदू राजा विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांत शकों को हराने की स्मृति को शाश्वत करने के ई.पू. 57 में चलाया था। पूरी खबर पढ़े….

5. जलवायु परिवर्तन से संकट एवं उसका निवारण

जलवायु परिवर्तनः जलवायु परिवर्तन एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है जो पृथ्वी के जलवायु पैटर्न में महत्वपूर्ण और स्थायी परिवर्तन को इशांती है। यह मुख्यत ग्रीनहाउस गैसे “वह गैसे होती है जो वातावरण में ऊष्मा को फंसाकर नरती का तापमान बढ़ाने का कारण बनती हैं.।” इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: पूरी खबर पढ़े….

6. राजस्थान बजट 2025: किसानों को मिलेंगे नए उपकरण, बीज और सब्सिडी

राजस्थान सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश किए गए बजट में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में तैयार इस बजट में कृषि उत्पादन, सिंचाई सुविधाओं, तकनीकी नवाचार और किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

7. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटर शेड विकास के तहत प्रशिक्षण संपन्न

 जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत गिरारी खुर्द में गत दिनों  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-वाटर शेड विकास के तहत उत्पादन प्रणाली मद अन्तर्गत सब्जी/टमाटर की खेती संबंधी चयनित हितग्राहियों को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह मार्काे थे। पूरी खबर पढ़े….

8. मध्यप्रदेश में किसान उत्साहित, आम के आम और गुठलियों के दाम

 मध्यप्रदेश के किसानों के लिए आम के आम और गुठलियों के दाम वाली बात चरितार्थ हो रही है। क्योंकि किसानों को सरकार की तरफ से न केवल बढ़े हुए दाम दे रही है वहीं बोनस भी देने का ऐलान करने से प्रदेश के किसान उत्साहित है। पूरी खबर पढ़े….

9. यूपी के किसानों से कहा- इस धान की बुवाई न करें तो ही अच्छा है

यूपी के किसानों से कृषि विभाग के अफसरों ने यह कहा है कि वे साठा धान की बुवाई न करें तो ही उनके यह हित में होगा क्योंकि इस धान की बोवनी से किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा लिहाजा सलाह दी गई है कि किसान अन्य फसलों की बुवाई करने पर जोर दे ताकि उन्हें फायदा ही फायदा हो सकेगा। पूरी खबर पढ़े….

10. चना उत्पादन में नंबर वन पर है मध्यप्रदेश

चने के उत्पादन में मध्यप्रदेश अभी भी नंबर वन ही बना हुआ है। किसानों द्वारा चने का उत्पादन किया जाता है और इससे किसानों को अच्छा लाभ भी होता है। जो जानकारी कृषि विभाग से प्राप्त हुई है उसके अनुसार यहाँ के किसान हर साल बंपर चना की खेती करते हैं। देश के कुल चना उत्पादन में मध्य प्रदेश की 26.09 फीसदी की हिस्सेदारी है। पूरी खबर पढ़े….