Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में किसान उत्साहित, आम के आम और गुठलियों के दाम

25 फ़रवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में किसान उत्साहित, आम के आम और गुठलियों के दाम – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए आम के आम और गुठलियों के दाम वाली बात चरितार्थ हो रही है। क्योंकि किसानों को सरकार की तरफ से न केवल बढ़े हुए दाम दे रही है वहीं बोनस भी देने का ऐलान करने से प्रदेश के किसान उत्साहित है।

मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से गेहूं की खरीद पर बढ़े हुए दाम और बोनस की घोषणा के बाद किसानों ने सरकारी खरीदी केंद्रों पर अपनी गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में तेजी दिखाई है। 20 दिन पहले शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अब तक 2 लाख से ज्यादा किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। राज्य सरकार ने गेहूं के दाम में 150 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए इसे 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की है, जिसके कारण किसान अधिक काफी खुश हैं। इससे पहले, राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 125 रुपये का बोनस दिया था। सरकार ने किसानों को एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस के तहत बेहतर दाम पर गेहूं बेचने का मौका दे रही है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com