Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी के किसानों से कहा- इस धान की बुवाई न करें तो ही अच्छा है

03 मार्च 2025, भोपाल: यूपी के किसानों से कहा- इस धान की बुवाई न करें तो ही अच्छा है – यूपी के किसानों से कृषि विभाग के अफसरों ने यह कहा है कि वे साठा धान की बुवाई न करें तो ही उनके यह हित में होगा क्योंकि इस धान की बोवनी से किसानों को ज्यादा फायदा नहीं होगा लिहाजा सलाह दी गई है कि किसान अन्य फसलों की बुवाई करने पर जोर दे ताकि उन्हें फायदा ही फायदा हो सकेगा।

कृषि विभाग यूपी द्वारा किसानों को सलाह यह भी दी गई है कि किसान मक्का, उड़द, मूंग आदि को ज्यादा से ज्यादा उगाएं। किसानों को साठा धान की बुवाई से रोकने के लिए अन्य जायद फसलों के बीजों की मिनी किट मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है।

बता दें कि हरियाणा और पंजाब में पहले से ही साठा धान की खेती प्रतिबंधित है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से किसानों को साठा धान की बुवाई करने से रोका है। किसानों से अपील करते हुए कहा गया है कि जायद सीजन में कम से कम पानी में ज्यादा उत्पादन लेने के लिए आपको साठा धान की बजाय मक्का, उड़द-मूंग की बुवाई करें। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के डीएम श्री जोगिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किसानों को साठा धान की बुवाई नहीं करने की सलाह दी है। डीएम ने लिखा है कि किसान भाई कृपया ध्यान दें, साठा धान की खेती प्रतिबंधित है। इसलिए इसकी बुवाई न करें। साठा धान के लगाने से भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे जाने और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के चलते साठा धान की खेती प्रतिबंधित है। डीएम ने किसानों से अपील करते हुए यह भी कहा है कि यदि आपके आसपास कोई किसान साठा धान की खेती करता है तो तत्काल संबंधित उप जिलाधिकारी को सूचित करें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com