Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: PM फसल बीमा योजना I एआई तकनीक I दलहन ख़रीदी I गेहूं MSP I कृषि यंत्र

08 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. PM फसल बीमा योजना में बड़ा सुधार! अब सैटेलाइट से होगा नुकसान का सही आकलन

किसानों को समय पर और पारदर्शी बीमा दावों का लाभ दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने उपग्रह तकनीक आधारित फसल नुकसान आकलन प्रणाली को अपनाया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने महालनोबिस राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एमएनसीएफसी) के माध्यम से रिमोट सेंसिंग डेटा और अन्य तकनीकों के उपयोग पर एक पायलट अध्ययन किया था, पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. खेती में एआई तकनीक का इस्तेमाल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

सरकार ने किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तरीकों को अपनाया है। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा में यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़े….

3. 2.52 लाख करोड़ का रेल बजट मध्य प्रदेश को मिले 14745 करोड़

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को अपना लगातार आठवां बजट पेश किया। लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद यह नरेंद्र मोदी सरकार का दूसरा बजट था। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में भारतीय रेलवे के लिए बजटीय आवंटन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के पिछले साल की तरह 2.52 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। पूरी खबर पढ़े….

4. विकास के इंजिन में ईंधन की दरकार !

भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि करना सम्मानजनक माना जाता रहा है तभी तो यह कहावत बनी … उत्तम खेती मध्यम बान, निकृष्ट चाकरी भीख निदान, लेकिन समय के साथ कृषि का दर्जा धीरे-धीरे कम होने लगा। अब चाकरी यानी नौकरी का स्थान सबसे ऊपर आ गया है। पूरी खबर पढ़े….

5. बड़ी खबर: अब 100% तुअर, उड़द और मसूर खरीदेगी सरकार, जानें डिटेल

सरकार ने मूंगफली, सोयाबीन और दालों की सरकारी खरीद अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात में मूंगफली की खरीद 6 दिन और कर्नाटक में 25 दिन बढ़ाने को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़े….

6. लो! अब गुड़, गोबर और छाछ से भी बनाई जाने लगी है खाद

क्या गुड़, गाय का गोबर और छाछ से भी खाद बनाई जा सकती है….! इस प्रश्न का उत्तर हां में होना अमूमन कम ही सामने आएगा लेकिन यह बात राजस्थान में सामने आ रही है कि यहां इन तीनों वस्तुओं से जैविक खाद बनाई जा रही है. जिसने भी इन वस्तुओं से खाद बनाने का दावा किया है उनका यह कहना है पूरी खबर पढ़े….

7. बीमित कृषकों को घर-घर पहुंचाई जाएगी बीमा पॉलिसी

फसल बीमा कराओ, फसल सुरक्षा कवच पाओ । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा किया गया है। जिले में गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना, राई सरसों, अलसी एवं मसूर आदि फसलों का बीमा किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. किसानों के लिए नया मौका! एफपीओ से जुड़ने पर क्या होंगे फायदे?

 मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ‘कृषि क्रांति 2025 एफपीओ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) की भूमिका, खाद्य प्रसंस्करण और जैविक खेती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पूरी खबर पढ़े….

9. विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र शासन , भोपाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी दोपहर 2 बजे से 18 फरवरी 2025 तक कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित) के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है। पूरी खबर पढ़े….

10. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….