Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

11 फ़रवरी 2025, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र शासन , भोपाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी दोपहर 2 बजे से 18 फरवरी 2025 तक कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित) के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को लॉटरी संपादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।

डिमांड ड्राफ्ट का विवरण –  कृषि यंत्र पावर वीडर हेतु राशि रू. 3100 /- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी), कृषि यंत्र पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक  हेतु राशि रू. 5000 /- का डिमांड ड्राफ्ट ,कृषि यंत्र पावर हैरो हेतु राशि रू. 3500 /-  का डिमांड ड्राफ्ट , कृषि यंत्र श्रेडर/मल्चर हेतु राशि रू. 5500 /-  का डिमांड ड्राफ्ट , कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर हेतु राशि रू. 10,000 /-  का डिमांड ड्राफ्ट  और  कृषि यंत्र रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित) हेतु राशि रू. 3300 /-  का डिमांड ड्राफ्ट  लगाना अनिवार्य होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com