Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषक जगत I फसल बीमा I कृषि यंत्र पर सब्सिडी I यूरिया, डीएपी I सोयाबीन किस्मे

26 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1.एग्री एशिया मेले में कृषक जगत

गांधीनगर गुजरात में आयोजित एग्री एशिया मेले में कृषक जगत स्टॉल पर उड़ीसा के कृषक श्री मदनमोहन डडिया को वार्षिक सदस्यता दिलाते हुए श्रवण मीना। मेले में स्टॉल पर बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि साहित्य और कृषक जगत की सदस्यता ली। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.महाराष्ट्र की तर्ज़ पर मध्यप्रदेश में भी एक रुपए में फसल बीमा करें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में फसल बीमा के लिए किसानों द्वारा अपना  प्रीमियम अंश जमा करने के बाद भी  फसल नुकसानी होने पर लम्बे अर्से तक मुआवजा नहीं मिलता। इसे लेकर किसानों के अनुभव अच्छे नहीं  हैं। वहीं उद्यानिकी फसलों का बीमा नहीं होने से भी किसान परेशान हैं। प्राकृतिक आपदा /रोग आदि से उद्यानिकी फसल खराब होने पर किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया  जाता है। पूरी खबर पढ़े….

3.यूरिया और डीएपी कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं 

केंद्रीय कृषि ज्ञान श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा पिछले 100 दिनों में किसानों के हित में हासिल उपलब्धियां बताई। पूरी खबर पढ़े….

4.मध्यप्रदेश: 10 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए आवेदन शुरू

 लंबे समय के इंतजार के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश कृषि विभाग ने राज्य के किसानों के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत मल्टीक्रॉप थ्रेशर, रीपर कम सहित 10 कृषि यंत्रों पर आवेदन मांगे गए है। योजना के तहत इन कृषि यंत्रों किसानों को आधे से ज्यादा का अनुदान दिया जायेगा। पूरी खबर पढ़े….

5.बुरहानपुर में सोयाबीन की नवीन किस्मों का प्रदर्शन

बुरहानपुर के उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी  बताया कि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजनान्तर्गत जिले में सोयाबीन की नवीन किस्मों को प्रदर्शन हेतु कृषकों को वितरित की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से एन.आर.सी.-138, एन.आर.सी.-130, एन.आर.सी.-142, राज सोया-18 एवं राज सोया-24 नवीन किस्म शामिल है। पूरी खबर पढ़े….

6.मध्यप्रदेश के 4 जिलों में कुछ जगह भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन, सागर संभागों, के जिलों में कहीं- कही; नर्मदा पुरम, रीवा संभागों के जिलों में  कुछ ̾ स्थानों पर; इंदौर, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक ̾थानों पर; शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । पूरी खबर पढ़े….

7.संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ कृषि मंत्रालय की समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए नए कदम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएन डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधियों और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ देश रणनीतिक योजना (सीएसपी) 2023-2027 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार के लिए चल रही पहलों की प्रगति पर चर्चा करना था। पूरी खबर पढ़े….

8.मध्य प्रदेश में सरसों का आर्द्र-गलन रोग: एक व्यापक कृषि चुनौती

मध्य प्रदेश, भारत का एक प्रमुख कृषि राज्य, सरसों की खेती के लिए प्रसिद्ध है। सरसों यहाँ के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण तिलहन फसल है, जिसका उपयोग तेल उत्पादन के लिए किया जाता है। सरसों की खेती में कई रोग और कीट आते हैं, जिनमें आर्द्र-गलन रोग (Damping-Off) एक प्रमुख समस्या है। यह रोग सरसों की फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। पूरी खबर पढ़े….

9.रबी में होगी डीएपी की कमी मध्यप्रदेश के किसान हो रहे परेशान

रबी सीजन प्रारंभ होने वाला है इसे देखते हुए प्रदेश के किसान प्रमुख आदान उर्वरक की व्यवस्था करने में जुट गये हैं, परन्तु उन्हें खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है क्योंकि प्रदेश में उपलब्धता की कमी है। दोनों सीजन के पूर्व खाद की कमी होना एक परम्परा सी बन गई है। केन्द्र सरकार का उर्वरक मंत्रालय जो देश में उर्वरक वितरण के लिए जिम्मेदार है ने मध्य प्रदेश को आवंटन के विरुद्ध कम उर्वरक प्रदाय किया है। पूरी खबर पढ़े….

10.मध्यप्रदेश: एम्स भोपाल के आयुष विभाग द्वारा भोजपुर में हेल्थ कैंप का आयोजन

एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने भोजपुर गांव में एक विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था। यह कैंप एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जो ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के प्रबल समर्थक हैं। पूरी खबर पढ़े….