Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ कृषि मंत्रालय की समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए नए कदम

26 सितम्बर 2024, नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ कृषि मंत्रालय की समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए नए कदम – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (यूएन डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधियों और संबंधित मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ देश रणनीतिक योजना (सीएसपी) 2023-2027 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण में सुधार के लिए चल रही पहलों की प्रगति पर चर्चा करना था।

बैठक में, डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कृषि विभाग और यूएन डब्ल्यूएफपी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत चार प्रमुख परिणामों पर ध्यान दिया जाएगा – राष्ट्रीय खाद्य-आधारित सामाजिक सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाना, पौष्टिक खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ाना, महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार और जलवायु-लचीली आजीविका व खाद्य प्रणालियों का विकास करना।

डब्ल्यूएफपी की कंट्री डायरेक्टर एलिजाबेथ फॉरे ने बैठक में बताया कि संगठन विभिन्न राज्यों जैसे असम, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छोटे किसानों की मदद कर रहा है। इसके अलावा, मोटे अनाज को बढ़ावा देने, मछुआरों के लिए ‘सिक्योर फिशिंग’ ऐप, और स्कूलों में पोषण उद्यान जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. चतुर्वेदी ने डब्ल्यूएफपी को कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने की सलाह दी। उन्होंने भारतीय जनसंख्या के पोषण मानकों को ध्यान में रखते हुए लाल और काले चावल व बाजरा की पौष्टिक किस्मों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। साथ ही, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी इन योजनाओं में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग सहित कई अन्य मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com