Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में सोयाबीन की नवीन किस्मों का प्रदर्शन

21 सितम्बर 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर में सोयाबीन की नवीन किस्मों का प्रदर्शन – बुरहानपुर के उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी  बताया कि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजनान्तर्गत जिले में सोयाबीन की नवीन किस्मों को प्रदर्शन हेतु कृषकों को वितरित की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से एन.आर.सी.-138, एन.आर.सी.-130, एन.आर.सी.-142, राज सोया-18 एवं राज सोया-24 नवीन किस्म शामिल है।

सोयाबीन की इन नवीन किस्मों का प्रदर्शन ग्राम खातला, जलांद्रा, हरदा, सिंधखेड़ा आदि ग्रामों में किया गया। उपसंचालक कृषि ने बताया कि, जे.एस. 9305, जे.एस. 335, जे.एस. 9560 की तुलना में नवीन किस्मों में फलियों की संख्या ज्यादा तथा दाना भी पूरा भरा हुआ होता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com