कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कर्ज में किसान I मखाना कीमत I कृषि विज्ञान मेला I गेहूं MSP I कृषि यंत्र
17 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…
1. देश के 18 करोड़ से अधिक किसानों पर भारी कर्ज
देश में किसानों पर साल-दर-साल कर्ज बढ़ रहा है। वर्तमान में देश के करीब 18.81 करोड़ किसानों पर करीब 3235747 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज 2025-26 के 171437 करोड़ रुपए के कृषि बजट का करीब 20 गुना है। राजस्थान के नागौर से सांसद व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रश्नकाल में किसान कर्ज और इसके माफी का मुद्दा उठाया। पूरी खबर पढ़े….
2. मखाने के दाम ₹1200 प्रति किलो पहुंचे, किसानों के लिए बढ़ा मुनाफ़ा
बिहार और आसपास के कुछ राज्यों में प्रमुख रूप से उगाए जाने वाले मखाना (फॉक्स नट) की खेती को इसकी बढ़ती बाजार मांग और हालिया सरकारी नीतियों के कारण नया प्रोत्साहन मिला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा समर्पित मखाना बोर्ड की घोषणा के बाद मखाना की कीमतें ₹1000-1200 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं, पूरी खबर पढ़े….
3. आईसीएआर-आईएआरआई का पूसा कृषि विज्ञान मेला 22-24 फरवरी 2025 को
आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली का पूसा कृषि विज्ञान मेला (पीकेवीएम) 2025 22 से 24 फरवरी 2025के बीच आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मेले की थीम “उन्नत कृषि – विकसित भारत” रखी गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। पूरी खबर पढ़े….
4. भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
राजधानी भोपाल में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी सुबह दस बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। आगामी 24 और 25 फरवरी को जीआईएस समिट में देश-दुनिया के डेलिकेट्स शामिल होंगे. पूरी खबर पढ़े….
5. प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस का टॉपअप
रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं खरीदी 1 महीने बाद शुरू होने वाली है। इधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख 31 मार्च निश्चित है। इसके पहले किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। पूरी खबर पढ़े….
6. मध्यप्रदेश के 81 लाख किसानों के खाते में पैसे, तुरंत चेक करें स्टेटस
मध्यप्रदेश सरकार किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रुपये अंतरित करेगी। यह राशि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरी खबर पढ़े….
7. किसानों के लिए नया मौका! एफपीओ से जुड़ने पर क्या होंगे फायदे?
मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ‘कृषि क्रांति 2025 एफपीओ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया, जिसमें एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) की भूमिका, खाद्य प्रसंस्करण और जैविक खेती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञों, कृषि अधिकारियों और उद्यमियों ने एफपीओ को मजबूत करने के लिए सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़े….
8. विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु 18 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित
संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र शासन , भोपाल द्वारा दिनांक 11 फरवरी दोपहर 2 बजे से 18 फरवरी 2025 तक कृषि यंत्र पावर वीडर, पावर टिलर -8 बी.एच.पी से अधिक, पावर हैरो, श्रेडर/मल्चर, स्ट्रॉ रीपर एवं रीपर (स्वचालित / ट्रैक्टर चलित) के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 19 फरवरी 2025 को लॉटरी संपादित की जावेगी। पूरी खबर पढ़े….
9. प्रदेश में गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस का टॉपअप
रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं खरीदी 1 महीने बाद शुरू होने वाली है। इधर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए मध्य प्रदेश में पंजीयन की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन की तारीख 31 मार्च निश्चित है। इसके पहले किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य पर बोनस दिए जाने की घोषणा का बेसब्री से इंतजार था। पूरी खबर पढ़े….
10. गेहूं के MSP पर बड़ी खबर! मध्यप्रदेश में MSP पर 175 रुपये की बढ़ोतरी
मध्यप्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए गेहूं पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी 2425 रुपये के ऊपर 175 रुपए का बोनस देने की घोषणा की है। इससे मध्यप्रदेश में गेहू का प्रभावी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पूरी खबर पढ़े….