राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: किसानों से संवाद I अदरक I PM-Kisan I कृषि यंत्र I गेहूं खरीद I सोयाबीन दाम I खेती का भविष्य

28 फ़रवरी 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. पीएम मोदी और शिवराज चौहान कल करेंगे किसानों से सीधा संवाद

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से कल “कृषि और ग्रामीण समृद्धि” विषय पर एक दिवसीय पोस्ट-बजट वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से मुख्य भाषण देंगे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल दोपहर 3:30 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

2. दुबई में अब मेघालय के अदरक का स्वाद

Advertisement
Advertisement

जी हां ! मेघालय के किसानों द्वारा उत्पादित अदरक का स्वाद अब दुबई में भी वहां के लोगों द्वारा लिया जाएगा क्योंकि करीब 15 टन अदरक समुद्री रास्ते से दुबई में भेजा गया है। मेघालय सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग ने अपनी पहली समुद्री खेप के रूप में 15 टन मेघालय अदरक को दुबई के लुलु ग्रुप को भेजा है। यह पहल कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात विकास प्राधिकरण के सहयोग से की गई है। इस पहल को ईस्टर्न री-भोई ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने सुगम बनाया। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. PM-Kisan ऐप में नया फीचर! अब ई-केवाईसी होगी और आसान

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 19वीं किस्त जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में 9.8 करोड़ किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इस योजना के तहत 2.41 करोड़ महिला किसानों को भी सीधा लाभ मिला है। पूरी खबर पढ़े….

4. सरस आजीविका मेला 2025: शिवराज सिंह चौहान ने बताया कैसे बनें ‘लखपति दीदी’

उत्तर प्रदेश के नोएडा हाट में आयोजित सरस आजीविका मेला 2025 का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी और सांसद कमलेश पासवान भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़े….

5. विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 11 मार्च तक आवेदन करें

Advertisement
Advertisement

संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  विभिन्न  ट्रैक्टर चलित/ शक्ति चलित कृषि उपकरणों के लिए ऑनलाइन  जिलेवार आवेदन  27 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं ।  12 मार्च 2025 को लॉटरी संपादित की जायेगी। योजना के दिशा निर्देशानुसार चयनित हितग्राहियों को अनुदान की पात्रता रहेगी। पूरी खबर पढ़े….

6. MSP पर गेहूं खरीद की तारीखें तय, जानें कब और कहां से मिलेगा भुगतान

मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं उपार्जन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सागर और शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से अच्छी गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पूरी खबर पढ़े….

7. मध्यप्रदेश में किसान उत्साहित, आम के आम और गुठलियों के दाम

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए आम के आम और गुठलियों के दाम वाली बात चरितार्थ हो रही है। क्योंकि किसानों को सरकार की तरफ से न केवल बढ़े हुए दाम दे रही है वहीं बोनस भी देने का ऐलान करने से प्रदेश के किसान उत्साहित है। मध्य प्रदेश में गेहूं बिक्री के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. सोयाबीन के दामों में ऐतिहासिक गिरावट, सोपा ने नेफेड की नीलामी रोकने की उठाई मांग

 देशभर के सोयाबीन किसान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, क्योंकि बाजार में सोयाबीन की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे पहुंच गई हैं। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने इस गंभीर स्थिति पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ध्यान आकर्षित करते हुए त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। पूरी खबर पढ़े….

9. मनोहर फार्म बना किसानों के लिए प्रेरणा, सांसद बोले- ‘यही है खेती का भविष्य’

जिले के माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार, 25 फरवरी 2025 को सोहागपुर के जमनी सरोवर स्थित मनोहर प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फार्म पर की जा रही प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया और इसे आत्मनिर्भर कृषि का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। पूरी खबर पढ़े….

10. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बड़ा ऐलान! इन जिलों में बनेंगे नए कृषि प्रोसेसिंग हब

 मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में खाद्य प्रसंस्करण और उद्यानिकी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के दौरान एक विशेष सत्र आयोजित किया। इस सत्र में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा की। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement