Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)राज्य कृषि समाचार (State News)

मनोहर फार्म बना किसानों के लिए प्रेरणा, सांसद बोले- ‘यही है खेती का भविष्य’

27 फ़रवरी 2025, होशंगाबाद: मनोहर फार्म बना किसानों के लिए प्रेरणा, सांसद बोले- ‘यही है खेती का भविष्य’ – जिले के माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार, 25 फरवरी 2025 को सोहागपुर के जमनी सरोवर स्थित मनोहर प्राकृतिक जैविक कृषि फार्म का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फार्म पर की जा रही प्राकृतिक खेती का निरीक्षण किया और इसे आत्मनिर्भर कृषि का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

मिश्रित खेती का अनूठा मॉडल

फार्म संचालक किसान सुभाष पटेल ने बताया कि उनके खेतों में प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों के अनुसार काम किया जाता है। यहां आम, अमरूद, सहजन, चीकू समेत 10 प्रकार के फलदार वृक्षों के बीच सब्जियों की मिश्रित खेती की जाती है। खास बात यह है कि किसान गौ-आधारित खेती को अपनाकर पूरी तरह से जैविक उत्पादन कर रहे हैं। फार्म पर किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जिससे वे रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मुक्त खेती की ओर बढ़ सकें।

सांसद ने की सराहना

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने फार्म का निरीक्षण करने के बाद वहां किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा, “आप जिस तरह से किसानों और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं, यह बेहद सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आगामी दो वर्षों में एक करोड़ नए प्राकृतिक कृषकों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, और यह फार्म इस दिशा में बड़ा योगदान दे सकता है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने आगे कहा कि मनोहर नेचुरल फार्म पर की जा रही बहुफसलीय खेती एक आदर्श मॉडल है। यहां आम, अमरूद और सहजन जैसे वृक्षों के बीच कस्तूरी मेथी, लौकी, बैंगन, टमाटर और चिया की खेती पूरी तरह प्राकृतिक पद्धति से की जा रही है। यह मॉडल किसानों को अधिक आय दिलाने के साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ता कदम

मनोहर नेचुरल फार्म न केवल एक खेती का केंद्र है बल्कि एक प्रशिक्षण स्थल भी बन चुका है। यहां किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती की बारीकियां सिखाई जाती हैं, जिससे वे रसायन मुक्त कृषि को अपनाकर स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों का संरक्षण कर सकें।

सांसद चौधरी के दौरे से किसानों में भी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती ही भविष्य की जरूरत है और मनोहर नेचुरल फार्म इस दिशा में सही राह दिखा रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com