Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 11 मार्च तक आवेदन करें

27 फ़रवरी 2025, इंदौर: विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 11 मार्च तक आवेदन करें – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मप्र, भोपाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  विभिन्न  ट्रैक्टर चलित/ शक्ति चलित कृषि उपकरणों के लिए ऑनलाइन  जिलेवार आवेदन  27 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं ।  12 मार्च 2025 को लॉटरी संपादित की जायेगी। योजना के दिशा निर्देशानुसार चयनित हितग्राहियों को अनुदान की पात्रता रहेगी। आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री  के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा।  

यंत्र/डी.डी. की जानकारी – बैकहो / बैकहो लोडर (35 एचपी  ट्रैक्टर चलित  ) हेतु  राशि  रू.8000/- का डिमांड ड्राफ्ट  (डीडी)। सब साइलर हेतु राशि  रू.7500/- का डिमांड ड्राफ्ट। स्टोन  पिकर  हेतु  राशि  रू.7800/- का डिमांड ड्राफ्ट। रेज्ड बेड प्लांटर विथ इनक्लाइंड प्लेट प्लांटर एंड शेपर हेतु राशि रु.6000/- का  डिमांड ड्राफ्ट। पावर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर हेतु  राशि  रू. 5000/- का  डिमांड ड्राफ्ट। लेजर लेण्ड  लेवलर  हेतु राशि रू. 6500/- का  डिमांड ड्राफ्ट।    फ़र्टिलाइज़र ब्राडकस्टर हेतु राशि  रू.5500/- का  डिमांड ड्राफ्ट तथा  पल्वेराइज़र (3 एच.पी. तक ) हेतु राशि  रु.7000/- का  डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com