पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों को भी मिलेगा केसीसी से लोन

06 मार्च 2026, भोपाल: पशुपालकों को भी मिलेगा केसीसी से लोन – जी हां ! अब केन्द्र सरकार ने देश के  पशु पालकों को भी राहत देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन देने की सुविधा मुहैया कराई है. केन्द्र सरकार का यह मानना है कि इस सुविधा से पशुपालक अपने मवेशियों के लिए जरूरी खर्च कर सकेंगे और महंगे कर्ज से भी मुक्ति मिल सकेगी.

अब पशुपालक अपने मवेशियों के चारे, दवा, टीकाकरण, शेड निर्माण और अन्य जरूरी खर्चों के लिए महंगे कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और इसी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड  के दायरे में शामिल कर सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा दी है.

पशुपालन से जुड़े किसानों को कार्यशील पूंजी की जरूरत अचानक से पड़ती है, जिसमें चारे की खरीद, दवाइयां, टीकाकरण, पशु शेड की मरम्मत जैसे खर्च जब आते हैं, तो ऐसे में हालात बन जाते हैं महंगे ब्याज पर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ जाता है, लेकिन अब ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आएगी. अब KCC के जरिए किसान कम दर पर लोन लेकर इन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं.
किसे मिलेगा यह  लाभ

डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान गाय, भैंस, बकरी, भेड़ या पोल्ट्री पालक स्वयं सहायता समूह मत्स्य पालन या अन्य पशुधन आधारित गतिविधियों से जुड़े किसान –

 ऋण सीमा

  • ₹2 लाख तक का लोन बिना जमानत
  • ₹3 लाख तक का लोन जमानत के साथ

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पशुओं की संख्या और विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

पशुपालक इस लोन के लिए आवेदन अपने नजदीकी बैंक शाखा, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या PACS पर जाए. उसके बाद KCC आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सही जानकारी के साथ भरें और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें. इस प्रक्रिया के बाद बैंक द्वारा दस्तावेजों की जांच और पात्रता का आकलन किया जाएगा. फिर आगे स्वीकृति मिलने के बाद किसान को KCC जारी कर दिया जाएगा.

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture