Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

MSP पर गेहूं खरीद की तारीखें तय, जानें कब और कहां से मिलेगा भुगतान

28 फ़रवरी 2025, भोपाल: MSP पर गेहूं खरीद की तारीखें तय, जानें कब और कहां से मिलेगा भुगतान – मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं उपार्जन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सागर और शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से अच्छी गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाए और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

कब और कहां होगा गेहूं उपार्जन?

मध्यप्रदेश में 1 मार्च से 5 मई 2025 तक गेहूं की खरीद होगी। संभागवार उपार्जन की तारीखें इस प्रकार हैं:

  • इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग: 1 मार्च से 18 अप्रैल
  • अन्य संभाग: 17 मार्च से 5 मई

किसानों के लिए पंजीकरण 31 मार्च तक जारी रहेगा, और अब तक 3 लाख से अधिक किसान पंजीयन करा चुके हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समीक्षा बैठक में किसानों को समय पर भुगतान देने के निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने कहा कि वेयरहाउस के लंबित भुगतान जल्द किए जाएं। इसके अलावा, उपार्जित गेहूं के त्वरित परिवहन और भंडारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों की परेशानी न बढ़े, प्रशासन सतर्क

संचालक खाद्य कर्मवीर शर्मा ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए माइक्रो प्लानिंग की जाए। किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों पर पर्याप्त बारदाने, तौल मशीन और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी अनुराग वर्मा ने कहा कि किसानों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाई जाए और धान मिलिंग का कार्य समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन संबंधी लंबित बिलों को जल्द निपटाया जाए ताकि खरीद प्रक्रिया बाधित न हो।

सरकार ने उचित मूल्य दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूरी करने और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के सत्यापन को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com