Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कम जमीन में ज्यादा कमाई: एक ही खेत में फल और चारा उगाएंगे किसान, ICAR ने तैयार किया अनोखा मॉडल

17 जुलाई 2025, नई दिल्ली: कम जमीन में ज्यादा कमाई: एक ही खेत में फल और चारा उगाएंगे किसान, ICAR ने तैयार किया अनोखा मॉडल – शुष्क क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के केन्द्रीय शुष्क भूमि कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद ने ऐसा अनोखा मॉडल तैयार किया है, जिसमें एक ही खेत में फल और चारा दोनों उगाए जा सकते हैं। इस मॉडल का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को ज्यादा फायदेमंद बनाना है।

रंगा रेड्डी जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में 1.5 एकड़ जमीन पर यह बागवानी-चारागाह फसल प्रणाली लगाई गई है। इसकी शुरुआत ICAR-क्रीडा के निदेशक डॉ. वी.के. सिंह ने की। इस मॉडल में खेत में अलग-अलग फलदार पेड़ लगाए गए हैं, जिनके बीच की खाली जगह में चारा फसल भी उगाई जाएगी। इससे किसान को फल और चारा दोनों से कमाई होगी।

किस फल की कौन सी किस्म लगाई गई

1. जामुन (बाहुडोली किस्म) – 4 साल में फल देना शुरू करेगा।
2. शहतूत (अगेट किस्म) – 9-12 महीने में फल मिलने लगेंगे।
3. नींबू (बालाजी किस्म) – करीब 2 साल में तैयार हो जाएगा।
4. लक्ष्मण फल (सोरसोप) – 2 साल में फल आने लगेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चारा भी साथ में मिलेगा

खास बात यह है कि फल के साथ-साथ खेत में चारे के लिए हेज ल्यूसर्न (वेल्लीमसाला किस्म) भी उगाई जा रही है, जिसे सिर्फ 6 महीने में काटा जा सकेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्या होगा फायदा

इस अनोखे मॉडल से किसान को एक ही खेत से नियमित आमदनी का रास्ता खुलेगा। फल मिलने में थोड़ा समय लगता है लेकिन बीच के समय में चारे की फसल से कमाई होती रहेगी। इसके अलावा मवेशियों को ताजा चारा भी मिलेगा और खेत की मिट्टी की सेहत भी सुधरेगी। ICAR का यह मॉडल खेती को टिकाऊ और फायदे का सौदा बनाने के लिए किसानों के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com