राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषक जगत समाचार@ 5.00 PM: कृषि ट्रेड सरप्लस । पशुपालन। जीन बैंक। सेब फल खेती। बायोस्टिमुलेंट बिक्री । कृषि यंत्र

06 मार्च 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें…

1. भारत का कृषि ट्रेड सरप्लस लगातार गिर रहा, क्या यह अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है?

भारत लंबे समय से कृषि उत्पादों का निर्यातक रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में कृषि व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खासतौर पर दालों और खाद्य तेलों के बढ़ते आयात ने इस गिरावट को तेज कर दिया है। पूरी खबर पढ़े….

2. खुरपका-मुंहपका और लंपी से मिलेगी राहत, सरकार लाई नई योजना

Advertisement
Advertisement

केंद्र सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण से जुड़ी योजना (एलएचडीसीपी) में कुछ बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में इन बदलावों को मंजूरी मिल गई है। साथ ही, अगले दो सालों (2024-25 और 2025-26) के लिए इस योजना पर 3880 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement
Advertisement

3. भारत में बनेगा नया जीन बैंक: फसलों का डीएनए होगा सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च, 2025 को आयोजित एक वेबिनार में घोषणा की कि भारत में दूसरे जीन बैंक की स्थापना की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करना और भावी पीढ़ियों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पूरी खबर पढ़े….

4. सेब के फलों का आकार बढ़ाने के लिए गिबरेलिक एसिड और बेंज़िलएडेनिन का उपयोग

सेब की खेती में फल का आकार एक महत्वपूर्ण गुणवत्ता मानदंड है, जो बाजार मूल्य और उपभोक्ता की पसंद को प्रभावित करता है। सेब के फल का आकार बढ़ाने के लिए गिबरेलिक एसिड (GA4+GA7) 1.8% + बेंज़िलएडेनिन 1.8% का प्रयोग प्रभावी साबित हुआ है। पूरी खबर पढ़े….

5. 8 मार्च विश्व महिला दिवस: विकसित भारत के संकल्प के संदर्भ में

Advertisement
Advertisement

भारत के कृषि उत्पादन में महिलाओं की अहम भूमिका है। भारतीय संविधान में लिंग पर आधारित समानता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी है परन्तु वस्तुस्थिति में विकास और नियोजन में ये व्यवस्था अपूर्ण रही। प्रारंभ में परिणाम मूलक प्रयास ना होने से महिलाओं की स्थिति निरंतर जटिलता पूर्ण होती गई। पूरी खबर पढ़े….

6. स्टेरिक-पी: फॉस्फोरस का स्मार्ट उपयोग, किसानों की समृद्धि

फॉस्फोरस पौधों की वृद्धि के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis), ऊर्जा का ट्रान्सफर (एटीपी के जरिए -एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट  ऊर्जा स्थानांतरण की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एक प्रकार का न्यूक्लियोटाइड है जो ऊर्जा को संग्रहीत और स्थानांतरित करने में मदद करता है। पूरी खबर पढ़े….

7. महाराष्ट्र में बायोस्टिमुलेंट बिक्री पर रोक, जम्मू-कश्मीर ने स्टॉक निपटान की दी अनुमति

महाराष्ट्र के कृषि आयुक्तालय, पुणे ने राज्य में बायोस्टिमुलेंट उत्पादों की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। यह आदेश 3 फरवरी 2025 को जारी आधिकारिक अधिसूचना के जरिए सभी बायोस्टिमुलेंट निर्माताओं को भेजा गया। इसमें केंद्र सरकार के स्थायी आदेश S.O.882 (E) और S.O.795 (E) का हवाला दिया गया है। पूरी खबर पढ़े….

8. सोनालिका ने फरवरी 2025 में बेचे 10,493 ट्रैक्टर, बनाया नया रिकॉर्ड

सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी 2025 में कुल 10,493 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री (YTD) 1,13,279 ट्रैक्टर तक पहुंचते हुए इंडस्ट्री के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। पूरी खबर पढ़े….

9. किसान संगोष्ठी में बताए नरवाई जलाने के नुकसान

कृषि विभाग द्वारा जिले के टोंकखुर्द में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसमें  किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान किसानों से संकल्प लिया कि वे नरवाई नहीं जलाएंगे। किसानों ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया कि वे फसल के अवशेष (नरवाई) नहीं जलाएं। पूरी खबर पढ़े….

10. मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कृषि यंत्रों की सराहना की

रहस मेला गढ़ाकोटा में कृषि आधारित प्रदर्शनी में कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र देवरी द्वारा स्टॉल लगाया गया जहां पर विभिन्न प्रकार की फेनोमेन प्रपंच, लाइट ट्रैप की कार्य विधि, कीटों की निगरानी और नियंत्रण के बारे में बताया गया तथा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सोयाबीन की नई किस्म जे0एस0 2212, जे0एस0 2216 जे0एस0 2303 की जानकारी दी गई। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement
Advertisement