Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

10 हितग्राहियों को वितरित की गई 20 मुर्रा भैंस

31 दिसंबर 2025, छिन्दवाड़ा: 10 हितग्राहियों को वितरित की गई 20 मुर्रा भैंस – डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत चयनित 10 हितग्राहियों द्वारा करनाल (हरियाणा) जाकर अपनी पसंद की मुर्रा भैंस चयन कर साथ में गये पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ से टैग लगाकर संबंधित एजेंसी द्वारा छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा डेयरी फार्म में परिवहन कर पहुंचाई गई।

उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार के मार्गदर्शन में गत दिवस विकासखंड छिंदवाड़ा में 05 और मोहखेड़ में 03 तथा बिछुआ में 02 हितग्राहियों, इस प्रकार कुल 10 हितग्राहियों को प्रति हितग्राही 2 मुर्रा भैंस के मान से कुल 20 मुर्रा भैंस बीमा कराकर वितरित की गई। डॉ.पक्षवार ने बताया कि डेयरी प्लस योजना के अंतर्गत प्रति हितग्राही दो मुर्रा भैंस का वितरण किया जाता है। जिसमें एक इकाई (दो मुर्रा भैंस) की लागत 2,95,000/- रुपये है। जिसमें शासन की योजना के अनुसार सामान्य/अ.पि.व. को 50 प्रतिशत एवं अनु. जाति/ज.जाति को 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता है।

   लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि यह योजना बहुत अच्छी है । योजना में अपनी पसंद से भैंस का चयन किया गया है, योजना अत्यधिक लाभप्रद है। इस योजना का लाभ लेकर वे बहुत खुश है।  लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें