Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने हेतु बुरहानपुर के किसान 15 जनवरी तक आवेदन  करें

08 जनवरी 2026, बुरहानपुर : अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने हेतु बुरहानपुर के किसान 15 जनवरी तक आवेदन  करें – शासन द्वारा कृषकों को कृषि यंत्र खरीदने के लिये अनुदान राशि प्रदान की जाती है। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर ट्रैक्टर चलित रीपर कम बाइंडर एवं स्वचालित रीपर कम बाइंडर (फसल कटाई मशीन) यंत्रों के आवेदन 6 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किये जा रहे है। वहीं लॉटरी दिनांक 16 जनवरी, 2026 को संपादित की जावेगी।

सहायक कृषि यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि, आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सहायक कृषि यंत्री खंडवा के नाम से बनाकर जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जायेगा। कृषि यंत्र ट्रेक्टर चलित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि रू. 7,500/- का डिमांड ड्राफ्ट एवं कृषि यंत्र स्वचालित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि रू. 15,000/- का डिमांड ड्राफ्ट देय होगा। अधिकतम अनुदान एससी, एसटी, महिला और सीमांत वर्ग किसान के लिये 50 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग किसान के लिये 40 प्रतिशत है।

आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदकों को उपयुक्त राशि के बैंक ड्राफ्ट ‘‘सहायक कृषि यंत्री खंडवा’’ के नाम से बना कर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा। बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार करके प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त हो जाएगा।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें