राज्य कृषि समाचार (State News)

ट्रैक्टर चलित / स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित

06 जनवरी 2026, इंदौर: ट्रैक्टर चलित / स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी , मप्र , भोपाल द्वारा  ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर  ट्रैक्टर  चलित रीपर कम बाइंडर एवं स्वचालित रीपर कम बाइंडर यंत्रों के आवेदन दिनांक 06 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक आमंत्रित  किए गए हैं ।  लॉटरी दिनांक 16 जनवरी 2026  को सम्पादित की जावेगी।

आवेदन के साथ कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)  संबंधित  जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से  बनाकर  जमा करना अनिवार्य होगा। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा ।  कृषि यंत्र  ट्रैक्टर  चलित रीपर कम बाइंडर हेतु राशि  रू.  7,500/-  का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) तथा  कृषि यंत्र  स्वचालित   रीपर कम बाइंडर हेतु राशि रू. 15,000/- का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) लगाना अनिवार्य है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture