Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिकों ने किया फसलों का डायग्नोस्टिक सर्वे, गेहूं-मसूर में पीलापन व फफूंद रोगों को लेकर किसानों को दी सलाह

04 जनवरी 2026, भोपाल: कृषि वैज्ञानिकों ने किया फसलों का डायग्नोस्टिक सर्वे, गेहूं-मसूर में पीलापन व फफूंद रोगों को लेकर किसानों को दी सलाह – मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिल के मुंगावली विकासखंड के ग्राम चिरोली एवं ग्राम सेहराई के कुछ कृषकों के द्वारा गेहूं एवं मसूर में पीलेपन की समस्‍या के बारे में अवगत कराया गया था। शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र अशोकनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बी एस गुप्ता,वैज्ञानिक डॉ के के यादव कृषि विभाग के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ बैजनाथ सिंह यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रदीप कुमार गर्ग, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री वंदना अलावे एवं राजेंद्र भूरिया जी के साथ डायग्नोस्टिक टीम ने उक्त ग्रामों का भ्रमण कर कृषकों से संपर्क किया एवं उनके खेतों पर जाकर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। 

इस दौरान पाया गया कि गेहूं में कुछ जगहों पर जड़ माहू देखने को मिला। कुछ जगहों पर पोषक तत्व कमी के वजह से फसलों की बढ़वार रुकी हुई है और पीलापन है। मसूर की फसल में कॉलर रॉट एवं फ्यूजेरियम विल्ट, जड़ सड़न जैसे रोग देखने को मिले ।मसूर में रोगों को रोकने के लिए आवश्यक फफूद नाशक की सलाह दी। जिसमें थिओफिनेट मिथाइल 3 ग्राम दवा प्रति लीटर पानी में डालकर स्प्रे करने की करने की सलाह दी। 

गेहूं मे थियोमेथैक्सोम और लेम्बडासाइहेलोथ्रियन का कॉन्बिनेशन ढाई सौ एमएल प्रति हेक्टेयर छिड़काव की सलाह दी। जड़ माहू में थायोमेथॉक्सम 250 ग्राम प्रति हेक्टर के हिसाब से स्प्रे करने की सलाह दी। साथ ही जिन खेतों में पोषक तत्व प्रबंधन की समस्या देखी। वहां पर सूक्ष्म पोषक तत्वों को यूरिया के साथ सिंचाई के साथ देने की सलाह दी गई। टीम के द्वारा करीब 5 – 6 कृषकों के खेतों का भ्रमण किया गया। जिसमें श्री शैलेंद्र चौहान , श्री अभय सिंघई, श्री कोमल कुशवाहा, श्री शिशुपाल सिंह यादव एवं श्रीमती धनवाई के खेत का भ्रमण भी वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियो की टीम के द्वारा किया गया। फसलों में आ रही अन्य समस्याओं एवं कृषकों की जिज्ञासा का समाधान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें