Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

नादिर गोदरेज को महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ द्वारा सम्मानित किया गया

28 सितम्बर 2023, मुंबई: नादिर गोदरेज को महाराष्ट्र राज्य आम उत्पादक संघ द्वारा सम्मानित किया गया – गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के अध्यक्ष श्री नादिर गोदरेज को हाल ही में महाराष्ट्र राज्य मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन द्वारा प्रतिष्ठित ‘जीवन गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के कृषि और बागवानी क्षेत्रों में उनके असाधारण योगदान का प्रमाण है। 

इस अवसर पर, श्री गोदरेज ने कहा, “गोदरेज में, हम अपने देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति में योगदान करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं। इस पुरस्कार से मुझे सम्मानित करने के लिए किसानों के हमारे विशाल समुदाय, हमारी समर्पित गोदरेज टीम और महाराष्ट्र राज्य मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त करता हूं।”

महाराष्ट्र राज्य मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि नेता और प्रगतिशील किसान शामिल थे।इसका उद्देश्य किसानों को उनकी फसल की अधिक पैदावार व सही मूल्य दिलाना, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर विचार-मंथन करना था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस कार्यक्रम में एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष कुमार चौहान महाराष्ट्र राज्य मैंगो ग्रोअर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट चंद्रकांत मोकल, एफएमसी इंडिया लिमिटेड के कॉर्पारेट मामलों के निदेशक राजू कपूर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )