Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में श्रीनेचर ग्रीन एग्रोटेक की बिजनेस पार्टनर मीटिंग

प्रदेश से लगभग 55 विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया

6 मई 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में श्रीनेचर ग्रीन एग्रोटेक की बिजनेस पार्टनर मीटिंग – किसानों के बीच लोकप्रियता एवं विश्वास हासिल कर चुकी कंपनी श्रीनेचर ग्रीन एग्रोटेक द्वारा बिजनेस पार्टनर मीटिंग होटल फॉर्चून एक्रोन रेजीना केन्डोलिम नार्थ गोवा में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कंपनी के तरफ से चेयरमैन श्री हरीश बोरा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री नीरज पाण्डेय एवं छ. ग. से समस्त स्टॉफ उपस्थित थे। छ.ग. से लगभग 55 विक्रेता बंधुओं ने भाग लिया। उपस्थित विक्रेताओं को सम्बोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन श्री बोरा ने आने समय में स्पेशिफिक टेक्निकलों पर काम कर रही है। भारत सरकार से 150 टेक्निकल का सीआईबी लायसेंस ले लिया है। जो कि मार्केट में आने वाले समय में किसान भाइयों को उपलब्ध करायेंगे। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पाण्डेय ने बताया कि कंपनी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करती यही कारण कंपनी बहुत ही कम समय समय में किसानों के बीच लोकप्रिय बन चुकी है।

पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के व्यापार के बारे में चर्चा की। एग्रोकेमिकल मार्केट के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही साथ कंपनी के एमडी ने बताया की कंपनी धान के बीज को किसानों के लिए मार्केट में लाई है । वर्ष 2022-23 बेस्ट एचीवर्स के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से अनुपम कृषि केन्द्र जिला जांजगीर चांपा को साइन स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद आरती कृषि केन्द्र चेतावर जिला मुंगेली को बेस्ट बिजनेस ग्रोथ अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। कंम्पनी 13 अन्य अवॉर्ड से छ.ग. से आए हुए डीलरों को सम्मानित किया।

कम्पनी के द्वारा विक्रेता बंधुओं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कूज बीच का भ्रमण कराया। सभी विक्रेता बंधुओं काफी उत्साहित दिखें। कार्यक्रम के अंत में छ.ग. से आए हुए सभी विक्रेता बंधुओं का कंपनी के एमडी श्री नीरज पाण्डेय ने आभार प्रकट किया एवं आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile