Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

टैफे ने मैसी सर्विस उत्सव लॉन्च किया

18 अक्टूबर 2021, इंदौर । टैफे ने मैसी सर्विस उत्सव लॉन्च किया – प्रमुख भारतीय ट्रैक्टर कंपनी टैफे – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लि. ने एक राष्ट्रव्यापी मेगा ट्रैक्टर सेवा अभियान मैसी सर्विस उत्सव लॉन्च किया, ताकि किसान चिंता मुक्त खेती सुनिश्चित कर सके। मैसी सर्विस उत्सव का मुख्य उद्देश्य मेन्टेनेंस की लागत को कम करके देश भर में 3000 से अधिक, अति कुशल और अच्छी तरह से प्रशिक्षित मैकेनिकों के मार्गदर्शन में 1500 से ज्यादा अधिकृत वर्कशॉपों में ट्रैक्टर श्रेणी में सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना है।

मैसी सर्विस उत्सव के साथ, टैफे का लक्ष्य ग्राहकों के साथ जुडऩे के अलावा उन ग्राहकों को विशेष सेवा प्रदान करना है जो पिछले 12 महीनों में अधिकृत वर्कशॉप में नहीं जा पाए हैं। किसानों के लिए अक्टूबर-नवम्बर का महीना खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुवाई का होता है, ऐसे समय में ट्रैक्टरों की मांग बहुत अधिक हो जाती है। मैसी सर्विस उत्सव का लाभ लेने के लिए ग्राहक मैसी फर्ग़्यूसन हेल्पलाइन नंबर (1800 4200 200) के ज़रिए भी अपनी सर्विसबुक करा सकते हैं।

 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile